कॉमेडी सर्कस में गंगू बाई का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सलोनी दैनी आपको याद हैं? तीन साल की उम्र में कैमरे के सामने आने वाली सलोनी अब 19 साल की हो गई हैं और पहले से काफी बदल गई हैं। बचपन में गंगू बाई बन दर्शकों का दिल जीतने वाली सलोनी इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं।
सलोनी स्टैंड अप कॉमेडियन के साथ- साथ एक्ट्रेस भी रही हैं। उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया लेकिन बाद में पढ़ाई के चलते एक्टिंग से दूरी बना ली थी। सलोनी अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। सलोनी पहले से काफी बदल गई हैं और उन्होंने अपना वजन भी घटाया है। उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन देखकर उनके फैंस हैरान हैं।
सलोनी की तस्वीरें देख फैंस के साथ- साथ कई एक्ट्रेसेसे भी उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान हैं। एक्ट्रेस चार्वी सरफ ने उनकी फोटो पर कमेंट कर लिखा, 'तुम यहां बहुत पतली और हॉट लग रही हो।' तो वहीं एक्ट्रेस ऋतु चौधरी ने भी सलोनी के ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ की।
सलोनी अपनी खूबसूरत तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं जो कि उनके फैंस को बहुत पसंद आती हैं। इंस्टाग्राम पर सलोनी के 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सलोनी के फैंस भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते।
सलोनी कई टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2018 में वो शो नमूने में दिखी थीं जिसमें उन्होंने काव्या अग्निहोत्रि का रोल निभाया था। इसके बाद पिछले साल यानी 2019 में वो ये जादू है जिन्न का में नजर आईं। यह कहानी एक ऐसे शख्स अमन जुनैद खान की थी जिसपर जिन्न का साया है। सलोनी इसमें अमन की बहन के रोल में थीं।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।