BB 15: राखी सावंत ने मीका सिंह को दिया Kiss, सलमान खान को बोलीं- 'मैं इनकी अगली बर्थडे पार्टी में जाना चाहती हूं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2022, 09:45 AM IST

salman khan recall Rakhi sawant and Mika singh kiss controversy in BB 15: बिग बॉस-15 में सलमान खान ने राखी सावंत से पूछा- 'आज तुम्हारा जन्मदिन तो नहीं है ना?' इसपर मीका सिंह कहते हैं कि वो मेरा जन्मदिन था.....।

BB 15: राखी सावंत ने मीका सिंह को दिया Kiss, सलमान खान को बोलीं- 'मैं इनकी अगली बर्थडे पार्टी में जाना चाहती हूं'

बिग बॉस सीजन 15 अपने फिनाले की ओर है। जनवरी के इस लास्ट हफ्ते में बिग बॉस को अपने 15वें सीजन का विनर मिल जाएगा। हालांकि इससे पहले आने वाले एपिसोड में चौंकाने वाला एलिमिनेशन देखने को मिलने वाला है, क्योंकि बिग बॉस ने घोषणा की है कि दो कंटेस्टेंट की शो से जर्नी समाप्त हो जाएगी। रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले तीन कंटेस्टेंट हैं, जो टिकट टू फिनाले नहीं कमा सके। अब ऐसे में इन तीनों के बीच से कोई दो बिग बॉस के घर से बेघर हो जाएंगे। 

फिनाले से ठीक एक हफ्ते पहले दो कंटेस्टेंट के घर से बेघर होने के कारण तनाव अपने चरम पर है। हालांकि इससे पहले बिग बॉस-15 के वीकेंड एपिसोड में काफी मस्ती-मजाक देखने को मिला जब मीका सिंह स्टेज पर पहुंचे। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने सलमान खान के साथ जमकर भांगड़ा किया। इतना ही नहीं बिग बॉस-15 में सालों पुरानी किस कॉन्ट्रोवर्सी पर भी बात हुई। सलमान खान ने याद दिलाया कि राखी तुम्हारा पसंदीदा शख्स आ गया है। 

सलमान खान ने राखी सावंत से पूछा- 'आज तुम्हारा जन्मदिन तो नहीं है ना?' इसपर मीका सिंह कहते हैं कि वो मेरा जन्मदिन था.....। इसपर सलमान खान कहते हैं - किस तो बनता है...। वहीं राखी सावंत तभी कहती हैं- 'इनका नेक्स्ट टाइम बर्थडे कब है मैं जाना चाहती हूं' ये सुनकर सभी हंसी के मारे लोट पोट हो जाते हैं। 

वैसे इस वीकेंड के एपिसोड में कापी कुछ मजेदार पल देखने को मिले। तेजस्वी प्रकाश के माता-पिता भी बिग बॉस के घर में वीडियो कॉल के जरिए जुड़े। इस दौरान उन्होंने करण कुंद्रा के साथ अपनी बेटी के रिश्ते को स्वीकार किया। करण कुंद्रा शो में तेजस्वी प्रकाश के माता-पिता से मराठी में बात करते दिखे। यहां तक कि सलमान खान ने जब पूछा कि रिश्ता पक्का, तो उन्होंने हां में जवाब दिया।

End of Article