44 की उम्र में पापा बनने वाला है TV का ये फेमस होस्ट, 7 महीने की प्रेग्नेंट वाइफ संग पूल में हुआ रोमांटिक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2019, 08:42 AM IST

Raghu Ram Wife Natalie DI luccio Expecting First Child: रघु राम की दूसरी पत्नी नताली डि लुसियो प्रेग्नेंट हैं। नताली की नई बिकिनी फोटो सामने आई है जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं...

44 की उम्र में पापा बनने वाला है TV का ये फेमस होस्ट, 7 महीने की प्रेग्नेंट वाइफ संग पूल में हुआ रोमांटिक
Photo Credit: Instagram

टीवी रियलिटी शो Roadies के होस्ट और जज रहे एक्टर रघु राम(44) जल्द पापा बनने वाले हैं। रघु राम की दूसरी पत्नी नताली डि लुसियो प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में रघु राम की पत्नी नताली की नई फोटो सामने आई है जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। नताली ने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। नताली के साथ उनके पति रघु राम भी हैं दोनों साथ में स्विमिंग पूल में खड़े रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं।
नताली डि लुसियो ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि वो सात महीने की प्रेग्नेंट हैं। साथ ही अपने पहले बच्चे के लिए रघु राम बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। खास बात ये है कि रघु राम और नताली डि लुसियो फिलहाल बेबीमून पर है। कपल की इस रोमांटिक फोटो को देखकर फैन्स ने दोनों को अभी से आने वाले बच्चे के लिए बधाईयां देनी शुरू कर दी हैं। 


रघु राम ने अगस्त में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ ये जानकारी शेयर की थी। राघु राम ने लिखा, 'अपनी लाइफ के अभी तक से सबसे बड़े एडवेंचर के लिए तैयार हो रहा हूं। यह सबसे बड़ा सीक्रेट है जिसे छुपाया नहीं जा सकता है। हम बहुत एक्साइटेड हैं अपने लिटिल को देखने के लिए अब हम इंतजार नहीं कर सकते हैं।' रघु राम और नताली डि लुसियो का ये पहला बच्चा है। बता दें, रघु और नताली 2016 में आए सॉन्ग 'आंखों ही आंखों में' में साथ नजर आए थे। उसके बाद दोनों दोस्‍त बने और एक-दूसरे के करीब आए। 

End of Article