Zindagi Gulzar Hai: पाकिस्तानी टीवी सीरियल की भारी डिमांड, भारत में इस समय होने वाला है टेलीकास्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2021, 09:02 AM IST

Zindagi Gulzar Hai to be Telecast in India: बॉलीवुड में नजर आ चुके पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान का सीरियल 'ज़िदगी गुलजार है' भारतीय दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसे जल्द टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

Zindagi Gulzar Hai: पाकिस्तानी टीवी सीरियल की भारी डिमांड, भारत में इस समय होने वाला है टेलीकास्ट
Photo Credit: Instagram

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म में सोनम कपूर के साथ खूबसूरत राजपूत राजकुमार के रूप में नजर आ चुके पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) की भारत में भी काफी लोकप्रियता रही है। हालांकि, फिल्मों में अपनी शुरुआत से पहले ही फवाद ने 'जिंदगी गुलजार है' (Zindagi Gulzar Hai) टीवी सीरियल पर जरून जुनैद के रूप में भारतीय दर्शकों को पहले ही लुभा लिया था। सोनम कपूर के साथ उनकी ख़ूबसूरत फिल्म सितंबर 2014 में रिलीज़ हुई थी, इसके बाद वह 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'कपूर एंड संस' फिल्मों में भी नजर आए।

फवाद अभिनीत टीवी शो 'जिंदगी गुलजार है' भारतीय टीवी पर कुछ महीने पहले प्रसारित किया गया था, जो काफी लोकप्रिय रहा था। साल 2014 में जी ने अपना नया चैनल ज़ी ज़िंदगी लॉन्च किया था, जो पाकिस्तानी शो प्रसारित करता था। यह उन भारतीय दर्शकों के बीच कुछ नया लाने जैसा था जो कुछ अलग देखना चाहते थे।

फवाद खान ने जिंदगी गुलजार है से भारतीयों को प्रभावित किया। ख़ूबसूरत का ट्रेलर लॉन्च होते ही वे शो से जुड़ गए थे। यह बहुत अच्छा समय था और शायद इससे उनकी पहली फिल्म के प्रति दिलचस्पी भी बढ़ी।

अब जरून (Zaroon) और कशफ (Kashaf) की दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी भारतीय टेलीविजन पर वापस आ रही है। इस वीकेंड से ज़ी टीवी पर इसका फिर से प्रसारण किए जाने की तैयारी है। लोकप्रियता और दर्शकों की मांग के चलते इस टीवी शो को वापस लाया जा रहा है।

'ज़िदगी गुलजार है' शो का समय (Zindagi Gulzar Hai show Timings)
जी की ओर से एक ट्विटर पोस्ट में लिखा गया, 'जरून और कशफ की दास्तान देखने के लिए आपने की फरमाइश तो हम भी पूरी करने जा रहे हैं आपकी ख्वाहिश। दर्शकों की मांग पर 5 जून, शनिवार को दोपहर 12 बजे और 2 बजे जी टीवी पर आ रहा है 'जिंदगी गुलजार है'।'

End of Article