Shikha Singh and hubby Karan Shah blessed with a baby girl: टीवी एक्ट्रेस शिखा सिंह के घर नन्हा मेहमान आया है। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। कुछ वक्त पहले उन्होंने अपना बेबी बंप दिखाते हुए प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। शिखा और उनके पति करण शाह ने बेटी का स्वागत किया है। इस खबर से उनके फैंस बेहद खुश हैं। दोनों ने बच्चे का नाम पहले ही तय कर रखा था। अब जब यह साफ हो गया है कि उनका बच्चा बेटी है तो उसका नाम उन्होंने अलायना सिंह शाह (Alayna Singh Shah) रखा है।
शिखा सिंह ने अप्रैल में सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पहली फोटो शेयर की थी। जिसमें शिखा पति करण और डोगी के साथ नजर आई थीं। शिखा सिंह की प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही कुमकुम भाग्य के एक्टर शब्बीर आहलुवालिया, टीवी एक्ट्रेस श्रीति झा, प्रियंका कलांतरी सहित कई टीवी स्टार्स ने उन्हें बधाई दी थी।
शिखा सिंह और उनके पायलट पति करण शाह का ये पहला बच्चा है। दोनों ने 4 साल पहले शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिखा सिंह लंबे टाइम से छोटे परदे पर काम कर रही हैं। उन्होंने अब तक ससुराल सिमर का, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ना आना इस देश लाडो, लाल इश्क जैसे कई शोज में काम किया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू में शिखा सिंह ने कहा था कि जून में उनकी डिलिवरी होनी है। उनके पति पायलट हैं और वह ट्रैवल कर रहे होते हैं। लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह घर पर ही हैं और प्रेग्नेंसी पीरियड में उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं। यह उनके लिए अच्छी बात है।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।