खतरों के खिलाड़ी-10 के बाद आ रहा Khatron Ke Khiladi Made In India, रोहित शेट्टी नहीं फराह खान करेंगी होस्ट

खतरों के खिलाड़ी(Khatron Ke Khiladi) की हिस्ट्री में पहली बार नया सीजन इंडिया में शूट होगा। इसमें नागिन-4(Naagin 4) की एक्ट्रेस ये है मोहब्बतें(Yeh Hai Mohabbatei) के एक्टर सहित ये 6 टीवी स्टार्स शामिल होंगे...

Khatron Ke Khiladi Made in India jasmin bhasin Aly goni To rithvik dhanjani Contestant List To farah khan host
रोहित शेट्टी और फराह खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करिश्मा तन्ना पहली और धर्मेश दूसरे खतरों के खिलाड़ी-10 के फिनाले में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट साबित हुए हैं।
  • करण पटेल और बलराज में से कोई एक शो खतरों के खिलाड़ी-10 फिनाले में पहुंचेगा। 
  • आज रात 8 बजे रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी-10 के विनर की अनाउंसमेंट करेंगे।

खतरों के खिलाड़ी-10 अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। 26 जुलाई को रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी-10 फिनाले में विनर की घोषणा करेंगे। अब तक चार कंटेस्टेंट करण पटेल, करिश्मा तन्ना, धर्मेश और बलराज श्याल इस सीजन में आए सभी सितारों को पीछे छोड़ फिनाले में रेस में सबसे आगे रहे हैं। बात फिनाले की करें तो करिश्मा तन्ना पहली और धर्मेश दूसरे खतरों के खिलाड़ी-10 के फिनाले में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट साबित हुए हैं। वहीं करण पटेल और बलराज श्याल में से कोई एक ऐसा कंटेस्टेंट होगा जो इन दोनों को आज रात 8 बजे रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी-10 फिनाले में जॉइन करेगा। 
टीवी रियलिटी शो के फिनाले से पहले खतरों के खिलाड़ी के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। जहां आज शाम विनर अनाउंसमेंट के साथ ये सीजन खत्म हो जाएगा तो वहीं जल्द खतरों के खिलाड़ी का अगला नया सीजन शुरू होने जा रहा है। 25 जुलाई को खतरों के खिलाड़ी-10 के एपिसोड में रोहिट शेट्टी ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। इस नए सीजन का नाम चैम्पियन ऑफ खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया होगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@khatronkekhilladi_official) on

फराह खान होंगी नई होस्ट?
खबर है कि खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया को रोहित शेट्टी होस्ट नहीं करेंगी। उनकी जगह फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इस शो को होस्ट करने वाली हैं। दरअसल रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद जा रहे हैं। इसी वजह से फराह खान को फाइनल किया गया है। शुरू के खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया के दो एपिसोड फराह खान होस्ट करेंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@khatronkekhilladi_official) on

ये होंगे खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया के कंटेस्टेंट
खतरों के खिलाड़ी नया सीजन चैम्पियन ऑफ खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया चर्चा में है। अनाउंसमेंट के साथ ही इस सीजन के 6 कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ चुके हैं। इनमें करण वाही, अली गोनी, जैसमीन भसीन, ऋत्विक धंजानी, जय भानुशाली और हर्ष लिम्बाचिया शामिल हैं। खतरों के खिलाड़ी ग्रैंड फिनाले हफ्ते में इन सभी कंटेस्टेंट की धमाकेदार एंट्री हुई। खास बात ये है कि खतरों के खिलाड़ी की हिस्ट्री में पहली बार ये सीजन इंडिया में शूट होगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर