7th Registration Questions for KBC season 14: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। अब तक 13 सीजन में यह शो ना जाने कितने ही लोगों को करोड़पति और लखपति बना चुका है। अब एक बार फिर किस्मत का ताला खोलने यह अद्भुत खेल हाजिर हो रहा है। रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो चुके हैं। अब बुधवार यानी 15 अप्रैल को कंटेस्टेंट से सातवां सवाल पूछा गया है। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के आज का रजिस्ट्रेशन से जुड़ा सवाल है--
सवाल: टैम्सिन ब्यूमोंट को एलपीडब्ल्यू आउट कर कौन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मेचौं में 250 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं?
A. अनीसा मोहम्मद
B. शबनम इस्माइल
C. झूलन गोस्वामी
D. मिताली राज
इस सवाल का सही जवाब है C. झूलन गोस्वामी। इच्छुक कंटेस्टेंट 16 अप्रैल रात नौ बजे तक सही जवाब दे सकते हैं।
ऐसे दें सवाल का जवाब
प्रश्न का सही उत्तर देकर केबीसी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए Sonyliv ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा।
सही जवाब देने के लिए वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें।
ये था 14 अप्रैल का सवाल और जवाब
सवाल: युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए गए अभियान या ऑपरेशन का नाम क्या था?
A. ऑपरेशन गंगा
B. ऑपरेशन सुकून
C. ऑपरेशन कीव
D. ऑपरेशन राहत
इस सवाल का सही जवाब है A. ऑपरेशन गंगा है। आपको बता दें कि सही जवाब के आधार पर कंटेस्टेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा देश के कई अलग-अलग शहरों में ऑडिशन भी होंगे।

