KBC 14 Registration Question: कौन बनेगा करोड़पति 14 में पूछा दसवां सवाल, जानें क्या है इसका सही जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 09:24 PM IST

KBC 2022 Registration Today Question and Answer 18 April 2022: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉटसीट तक पहुंचाने वाला सवाल पूछा गया। जानिए आज का सवाल और उसका सही जवाब...

KBC 14 Registration Question: कौन बनेगा करोड़पति 14 में पूछा दसवां सवाल, जानें क्या है इसका सही जवाब

KBC season 14, 10th Registration Questions: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। अब तक 13 सीजन में यह शो ना जाने कितने ही लोगों को करोड़पति और लखपति बना चुका है। अब एक बार फ‍िर किस्‍मत का ताला खोलने यह अद्भुत खेल हाजिर हो रहा है। रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो चुके हैं। अब बुधवार यानी 18 अप्रैल को कंटेस्टेंट से दसवां सवाल पूछा गया है। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के आज का रजिस्ट्रेशन से जुड़ा सवाल है--

सवाल: सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित, दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई वाली सड़क कौनसी है, जिसे 2021 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई है?

A. उमलिंग ला दर्रा
B. जोजि ला सुरंग
C. रोहतांग दर्रा
D. लिपुलेख दर्रा


इस सवाल का सही जवाब है A. उमलिंग ला दर्रा । इच्छुक कंटेस्टेंट 19 अप्रैल रात नौ बजे तक सही जवाब दे सकते हैं।

ऐसे दें सवाल का जवाब  
प्रश्न का सही उत्तर देकर केबीसी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए Sonyliv ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा। सही जवाब देने के लिए  वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें। 

ये था 17 अप्रैल का सवाल और जवाब

सवाल: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने, कोविड 19 के लिए जिम्मेदार वायरल के विभिन्न प्रकारों का नामकरण किस वर्णमाला के अक्षरों के नाम पर किया है?

A. चीनी
B. ग्रीक
C. रोमन
D. 


सीरिलिक

इस सवाल का सही जवाब है  B. ग्रीक है। आपको बता दें कि सही जवाब के आधार पर कंटेस्टेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा देश के कई अलग-अलग शहरों में ऑडिशन भी होंगे।

End of Article