आखिर ऐसा क्या हुआ कि कॉमेडी किंग को मांगनी पड़ी अपने फैंस से माफी, कपिल शर्मा ने कहा- मुझे माफ कर दीजिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 05:53 PM IST

Kapil Sharma Apologies To A Fan: हाल ही में यह खबर आई है कि कपिल शर्मा से उनका एक फैन नाराज हो गया है। कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए अपने फैंस से माफी मांगी है। यहां जानिए आखिर पूरा मामला क्या है। 

आखिर ऐसा क्या हुआ कि कॉमेडी किंग को मांगनी पड़ी अपने फैंस से माफी, कपिल शर्मा ने कहा- मुझे माफ कर दीजिए

Kapil Sharma Apologies To His Fan: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को ना ही सिर्फ भारत से बल्कि पूरी दुनिया से ढेर सारा प्यार मिलता है। कपिल शर्मा के कई फैन ऐसे हैं जो अपने फेवरेट कलाकार को कभी स्पेशल फील करवाने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ, कपिल शर्मा का आर्टिस्ट फैन अपने चहेते सितारे के लिए लखनऊ से एक खास गिफ्ट लेकर मुंबई आया था। लेकिन कपिल शर्मा के इस फैन का दिल टूट गया जब उसे स्टूडियो में एंटर नहीं करने दिया गया (The Kapil Sharma Show 3 Studio)। 

अपने टि्वटर हैंडल पर इस फैन ने एक स्केच की तस्वीर शेयर की जो उसने कपिल शर्मा के लिए बनाई थी। इसके साथ उसने यह भी बताया कि वह लखनऊ से कपिल शर्मा को स्केच गिफ्ट करने आया था, लेकिन उसे स्टूडियों में घुसने नहीं दिया गया। उस फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा 'हाय कपिल शर्मा सर, मैं मनीष गुप्ता हूं, मैं स्केच बनाया था आपका, @akshaykumar सर, @ManushiChhillar मैम का एंड आपके पूरे टीम मेंबर के लिए। आज मैं आपके शो पर आया था देने के लिए लेकिन उन्होंने मुझे इजाजत नहीं दी, लखनऊ से आया था मैं इतना दूर से।' 

जब कपिल शर्मा को अपने इस फैन के ट्वीट के बारे में पता चला तब उन्होंने अपने फैन से माफी मांगी और उनको शुक्रिया अदा किया। कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा 'हाय मनीष, इस खूबसूरत स्केच के लिए धन्यवाद, और आपको जो तकलीफ हुई उसके लिए सॉरी, स्टूडियो पूरा भर गया था इसीलिए उन्होंने आप को इजाजत नहीं दी, आपसे कुछ समय बाद मुलाकात होगी।आपको ढेर सारा प्यार।' हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा के फैन ने उन्हें इस तरह सरप्राइज दिया हो। पिछले हफ्ते ही कपिल शर्मा के एक फैन ने उनको एक पोट्रेट गिफ्ट किया था।

End of Article