लाॅकअप शो में अपनी जर्नी को लेकर पायल रोहतगी ने कहा ये,‌ बताया कौन सी हैं शो की सबसे अच्छी और बुरी यादें 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 05:13 PM IST

Payal Rohatgi Opened Up About Lock Upp Show: जानी-मानी अदाकारा पायल रोहतगी ने कंगना रनौत के पॉपुलर रियलिटी शो लॉकअप में अपनी जर्नी को लेकर बहुत कुछ साझा किया है। उन्होंने बताया कि इस शो की उनकी सबसे अच्छी और बुरी यादें कौन सी हैं।

Payal Rohatgi Opened Up About Her Journey In Lock Upp Show: लाॅकअप शो में पायल रोहतगी ने अपने जबरदस्त गेम से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब अदाकारा ने अपनी जर्नी को लेकर बहुत कुछ साझा किया है। उन्होंने कहा कि वह यह कोशिश करती थीं कि इस शो में हेल्दी आर्ग्युमेंट कर सकें। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि जब कंगना रनौत ने उन्हें पैरासाइट कहा था तब वह‌ किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने की कोशिश कर रही थीं ना कि किसी के मुद्दे में टांग अड़ाने की। उन्होंने कहा कि जेलर करण कुंद्रा के साथ उनकी बहुत अच्छी यादें हैं। इस शो कि उनकी सबसे याद वह है जब कंगना रनौत और एकता कपूर ने उन्हें BadAss कहा था। और सबसे बुरी मेमोरी वह है जब उन्होंने घर का नमक बंद कर दिया था और सब उनके खिलाफ हो गए थे। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनके बाॅयफ्रेंड संग्राम को यह पता था कि वह शो में क्या कर रही हैं क्योंकि वह जैसी घर के बाहर हैं, वैसी घर के अंदर भी हैं। 

End of Article