कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज का हुआ निधन, प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई गलती की वजह से गई जान 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 02:49 PM IST

Chetna Raj Dies: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जानी-मानी कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज का 21 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। खबरों के अनुसार, प्लास्टिक सर्जरी करवाते समय एक्ट्रेस की जान चली गई।

कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज का हुआ निधन, प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई गलती की वजह से गई जान 

Chetna Raj Death News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। जानी-मानी कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज का 21 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों के अनुसार, कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज की जान प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई गलती की वजह से गई है। टीवी एक्ट्रेस फैट रिमूवल सर्जरी करवाने के लिए सोमवार को एक अस्पताल में भर्ती हुई थीं। कहा जा रहा है कि शाम को अदाकारा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी थी, जिसके बाद उनके फेफड़ों में पानी जमा हो गया था जिस वजह से उनकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, माता-पिता को बताए बिना उसकी सर्जरी की जा रही थी।

हाल ही में जो खबर सामने आई है उसकी वजह से हर किसी को झटका लगा है। प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई गलती की वजह से कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज की जान चली गई। ताजा मिल रही खबरों के अनुसार, रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज ने सर्जरी की बात अपने माता पिता को नहीं बताई थी। चेतना अपने दोस्तों के साथ ही हॉस्पिटल चली गई थीं। बेटी की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार वालों ने डॉक्टर पर इल्जाम लगाया है। उनका यह भी कहना है कि सर्जरी बिना उचित उपकरण के की गई। एक्ट्रेस के माता-पिता ने डॉक्टर पर लापरवाही का इल्जाम लगाया और कहा कि सर्जरी के दौरान डॉक्टर द्वारा की गई गलती से चेतना का निधन हुआ है। चेतना राज बेंगलुरु के अब्बीगेरे की रहने वाली हैं। अस्पताल के अधिकारी कह रहे हैं कि मौत सर्जरी के दौरान उसके फेफड़ों में पानी जमा होने के कारण हुइ है।

चेतना राज के पिता गोविंदा राज ने बताया कि उनकी बेटी को सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब तक उन्हें इसकी जानकारी हुई तब तक ऑपरेशन शुरू हो चुका था। शाम तक, फेफड़ों में पानी और वसा भर जाने के कारण उसे सांस लेने में तकलीफ हुई। आईसीयू में समुचित सुविधाएं नहीं हैं। चेतना राज ने परविार से फैट रिमूवल सर्जरी कराने की अनुमति मांगी थी लेकिन परिवार ने उन्हें सर्जरी न कराने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों की जानकारी के बिना उनकी सर्जरी हो रही थी।

उन्होंने कहा कि 'अस्पताल की लापरवाही के कारण मेरी बेटी की मौत हो गई। डॉक्टरों ने माता-पिता की सहमति के बिना और उचित उपकरण के बिना सर्जरी की है।' उन्होंने कहा कि 'मेरी बेटी स्वस्थ थी। वह बिल्कुल ठीक थी। वह अपने दोस्तों के साथ अस्पताल गई थी। किसी ने उसे सुझाव दिया है कि उसकी कमर में अधिक चर्बी है और परिवार के किसी सदस्य से परामर्श किए बिना वह सर्जरी के लिए आई थी। अस्पताल अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।'

कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना का शव अस्पताल में है। कहा जा रहा है कि, पोस्टमार्टम के लिए चेतना के शव को किसी दूसरे हॉस्पिटल में ले जाया जाएगा। इसके साथ अस्पताल के खिलाफ कदम उठाते हुए चेतना के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज करवाई है। अदाकारा ने 'गीता', 'डोरसानी', 'ओलविना नीलदाना' में काम किया था। उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'हवायामी' में भी काम किया था।

End of Article