'कुंडली भाग्य' फेम धीरज धूपर की पत्नी की बेबी शावर पार्टी, श्रद्धा आर्या का दिखा ग्लैमरस अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 09:16 AM IST

एक्टर धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इससे पहले कपल ने बेबी शावर पार्टी रखी जिसमें कुंडली भाग्य की टीम भी शामिल हुई।

'कुंडली भाग्य' फेम धीरज धूपर की पत्नी की बेबी शावर पार्टी, श्रद्धा आर्या का दिखा ग्लैमरस अंदाज
Photo Credit: Instagram

टीवी एक्टर धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं और अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में इस कपल ने बेबी शॉलर पार्टी होस्ट की, जिसमें कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए। इस मौके पर कपल ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहना और इस खास मौके पर दोनों ने व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग की।

'कुंडली भाग्य' की टीम भी पहुंची

बेबी शावर पार्टी में धीरज ने व्हाइट कलर का कुर्ता, पजामा और जैकेट पहनी तो वहीं जल्द मां बनने जा रहीं विन्नी ने व्हाइट शरारा सूट पहना जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान दोनों ने व्हाइट, पिंक और ब्लू कलर का टू- टियर केक भी काटा। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

श्रद्धा आर्या का खूबसूरत अंदाज

बेबी शावर में पहुंचे ज्यादातर गेस्ट ग्रे और व्हाइट आउटफिट में ही नजर आए। धीरज धूपर की कुंडली भाग्य की टीम भी यहां पहुंची। एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या और अंजुम फकीह ने इंस्टाग्राम पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं और कपल को बधाई दी। श्रद्धा आर्या ब्लू हॉल्टर नेक टॉप और व्हाइट स्कर्ट पहने नजर आईं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

पिछले महीने दी थी खुशखबरी

मालूम हो कि कपल ने पिछले महीने सोशल मीडिया के जरिए खास अंदाज में फैंस को यह खुशखबरी दी थी कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने अपनी कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की थीं जिसमें उन्होंने अपने हाथों में नोग्राफी की तस्वीरें पकड़ी हुई हैं। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि इस साल अगस्त में दोनों पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। बता दें कि धीरज और विन्नी टीवी इंडस्ट्री के सबसे लविंग कपल्स में से एक हैं।

साल 2016 में की थी शादी

धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक है। दोनों साल 2009 में अपने शो माता पिता के चरणों में स्वर्ग के सेट पर मिले थे और इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री यहीं शुरू हो गई थी। टीवी कपल ने लगभग 7 साल तक डेटिंग की और इसके बाद दोनों ने 2016 में शादी कर ली थी। 

End of Article