Jhalak Dikhla Jaa 10 : झलक दिखला जा 10 के कंटेस्टेंट्स ने किया खून-पसीना एक, कोई 12 घंटे कर रहा रिहर्सल तो कोई हाई हील्स में डांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 05:56 PM IST

Jhalak Dikhlaa Jaa 10 : कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज के एपिसोड में रेट्रो थीम रखी गई है। इस एपिसोड में कंटेस्टेंट्स एक- दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे।

Jhalak Dikhla Jaa 10 : झलक दिखला जा 10 के कंटेस्टेंट्स ने किया खून-पसीना एक, कोई 12 घंटे कर रहा रिहर्सल तो कोई हाई हील्स में डांस
Photo Credit: Instagram

Jhalak Dikhlaa Jaa 10 : कलर्स टीवी का पॉपुलर डांस रियलटी शो झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhla Jaa 10) की शानदार शुरुआत हो चुकी है। इस शो को नोरा फतेही, करण जौहर और माधुरी दीक्षित जज कर रहे हैं। शो को मनीष पॉल होस्ट कर रहे हैं। शो के दूसरे हफ्ते में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को जमकर कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस बार झलक दिखला जा में रेट्रो स्पेशल थीम है। शो के हर कंटेस्टेंट्स का अलग-अलग प्रोमो आउट हो चुका है। 

झलक दिखला जा 10 में गशमीर महाजान और अमृता खनविलकर स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स हैं। अमृता को पिछले हफ्ते जजेस से स्टैडिंग ओवेशन मिला था और उन्हें फिनाले का दमदार कंटेस्टेंट माना जा रहा है। वहीं, गशमीर ने अपने किलर डांस मूव्स से जजेस को खूब इंप्रेस किया था।

पहली बार अमृता खनविलकर हील्स में डांस कर रही हैं

इस हफ्ते मराठी एक्टर अमृता खनविलकर अपने दोस्त और भाई गशमीर को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो पिछले कई सालों से परफॉर्म कर रही हैं, लेकिन आज तक 4 इंच की हील पहनकर डांस नहीं किया है। अमृता ने अपने कंफर्ट जोन से निकलकर पहली बार waacking ट्राई किया। ब्लैक आउटफिट में अमृता स्टनिंग लग रही हैं। उनका डांस जजेस को भी खूब पसंद आया।

शो में धीरज धूपर अपने बेटे के नाम का खुलासा करेंगे

इस बार का वीकेंड एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। एपिसोड के दौरान धीरज धूपर अपने बच्चे के नाम का खुलासा करेंगे। धीरज झलक दिखला जा के लिए 12 घंटे तक रिहर्सल कर रहे हैं। एक्टर ने बताया था कि वो अपने बच्चे से एक पल भी दूर रहना नहीं चहता है। लेकिन काम और रिहर्सल भी उनके लिए जरूरी है। वहीं,  निया शर्मा अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करती हैं, जिसे जानने के बाद सभी इमोशल हो जाते हैं। 

End of Article