Imlie Updates: नशे में टल्ली आदित्य हुआ आतंक का शिकार, यहां जानें, क्या इमली बचा पाएगी अपना प्यार?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2022, 03:25 PM IST

Imlie Serial Written Update: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल इमली की कहानी अब बेहद दिलचस्प होने वाली है। आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि आदित्य आतंक के जाल में फंस जाएगा।

Imlie Updates: नशे में टल्ली आदित्य हुआ आतंक का शिकार, यहां जानें, क्या इमली बचा पाएगी अपना प्यार?
Photo Credit: Instagram

Imlie Spoiler Updates: स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल इमली (Imlie) की कहानी दिन पर दिन लोगों का दिल जीत रही है। आर्यन के आ जाने से इस टीवी सीरियल की कहानी और दिलचस्प हो गई है। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि इमली आदित्य का घर छोड़ कर अपने सपने साकार करने के पीछे लग जाती है। वहीं, आदित्य इस परिस्थिति को संभाल नहीं पाता है जिसके बाद वह मालिनी से शादी करने का फैसला लेता है। अपनी शादी के दिन भी मालिनी बाज नहीं आती है और इमली के लिए नए-नए गड्ढे खोदती है। लेकिन आर्यन की वजह से इमली बच जाती है। अब इस टीवी सीरियल का आगामी एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि आदित्य एक ऐसे जाल में फंसने वाला है जिससे निकल पाना बेहद मुश्किल है। 

फिलहाल इमली टीवी सीरियल के मौजूदा ट्रैक में एक नई कहानी बुनी जा रही है। करंट ट्रैक की बात की जाए तो हाल ही में इस टीवी सीरियल में देखा गया कि आदित्य आतंक का इंटरव्यू लेता है। आदित्य बहुत अच्छी तरह से आतंक का इंटरव्यू ले लेता है। लेकिन इमली को यह पता चल जाता है कि आतंक पगडंडिया का रहने वाला नहीं है। जैसे ही इमली को इस बारे में पता चलता है वैसे ही वह डर जाती है और सोचने लग जाती है कि आतंक का प्लान क्या है। इमली को यह पता चलता है कि आतंक कोई खतरनाक प्लान बना रहा है। 

जैसे ही इमली को इस बारे में पता चलता है, वैसे ही वह पगडंडिया जाने की तैयारी करती है। इसी बीच आदित्य नशे में टल्ली हो जाता है और वह बेहोशी की हालत में आतंक के बनाए हुए जाल में फंस जाता है। तभी, इमली को अंदर से यह एहसास होता है कि आदित्य किसी मुसीबत में फंस गया है। इसी बीच आतंक आदित्य पर हमला करता है, अब यह देखना होगा कि क्या इमली आदित्य को आतंक के बनाए हुए जाल से बचा पाएगी या नहीं। 

End of Article