गुड़िया हमारी सब पे भारी की लीड एक्ट्रेस को हुआ कोरोना, सारिका बहरोलिया ने खुद किया कंफर्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2020, 03:05 PM IST

Sarika Bahroliya Corona Positive: टीवी शो गुड़िया हमारी सब पे भारी के सेट पर भी कोरोना पहुंच गया है। खबर सामने आ रही है कि शो की लीड अभिनेत्री सारिका बहरोलिया को कोरोना हो गया है...

गुड़िया हमारी सब पे भारी की लीड एक्ट्रेस को हुआ कोरोना, सारिका बहरोलिया ने खुद किया कंफर्म

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पूरे भारत में ये वायरस जंगल की आग की तरह फैल रहा है। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर जैसी कई हस्तियां इसकी चपेट में चुकी हैं। वहीं बात अगर टेलीविजन वर्ल्ड की करें यहां भी कई सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। अब तक मोहिना सिंह, अदिति गुप्ता, राजेश कुमार, हिमानी शिवपुरी और श्रेनु पारिख जैसी टेलीविजन हस्तियों कोरोना परीक्षण में सकारात्मक पाई गई हैं। जबकि इनमें से अधिकांश लोग ठीक हो गए हैं लेकिन फिर भी कई अभी भी अस्पताल में एडिमट हैं। 
अब टीवी शो गुड़िया हमारी सब पे भारी के सेट पर भी कोरोना पहुंच गया है। खबर सामने आ रही है कि शो की लीड अभिनेत्री सारिका बहरोलिया को कोरोना वायरस परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है। एक्ट्रेस सारिका बहरोलिया के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सेट पर काफी अफरा-तफरी मच गई।  प्रोडक्शन हाउस को सतर्क कर दिया गया है और सभी लोग आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं।

अभिनेत्री सारिका बहरोलिया ने किया कंफर्म
टीवी अभिनेत्री सारिका बहरोलिया हाल ही में इस खबर की पुष्टि की है। सारिका बहरोलिया ने बताया, 'मैंने चार से पांच दिन पहले परीक्षण कराया था और कल शाम रिपोर्ट मिली है। जिसमें मुझे COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। मैं घर से क्वारंटाइन हूं और अपनी अच्छी देखभाल कर रही हूं।' अभी तक गुड़िया हमारी सब पे भारी के सेट से किसी और से कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने नहीं आई है। 

आपको बता दें, अब तक कौन बनेगा करोड़पति, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कुंडली भाग्य, इंडियाज बेस्ट डांसर, कसौटी जिंदगी की-2, संतोषी मां, भाबीजी घर पर हैं सहित कई टीवी शोज के सेट से कोरोना केस आ चुके हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातक लोग ठीक हुए हैं। 

End of Article