18 दिनों में घटाया 5KG वजन, बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट आरती सिंह का देखें ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 04:40 PM IST

TV Actress Arti Singh transformation video: आरती सिंह अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने हैवी वेट उठाने से लेकर क्रंचेज करने तक, जिम में खूब पसीना बहाया है।

18 दिनों में घटाया 5KG वजन, बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट आरती सिंह का देखें ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो

Arti Singh transformation video: टीवी अभिनेत्री आरती सिंह अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं आरती सिंह हर समय फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। अब ताजा जानकारी के मुताबिक महज 18 दिनों में आरती सिंह ने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उन्होंने काफी ज्याादा वजन कम कर लिया है। आरती सिंह ने अपने वजन घटाने के बाद की एक झलक शेयर की है। जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे एक्ट्रेस ने इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए कड़ी मेहनत की है। 

अब कितना है आरती सिंह का वजन
आरती सिंह ने अपने ट्रेनर की मदद से महज 18 दिनों में 5 किलो वजन कम किया है। जी हां, हैवr वर्कआउट को फॉलो कर आरती इस टारगेट को पा सकी हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने हैवी वेट उठाने से लेकर क्रंचेज करने तक, जिम में खूब पसीना बहाया है। 18 दिनों में आरती सिंह ने 71.21किलोग्राम से 66.84 तक वजन कम किया है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा, 'हार नहीं मानो।'

आरती ने सिर्फ अपना वेट लॉस ही नहीं, ऐसे लम्हें भी शेयर किए हैं, जब उन्होंने अपना वजन बढ़ाया। उन्होंने न केवल उपलब्धियों का दिखावा करके इसके बारे में बताया बल्कि असफल होने पर फैन्स को वास्तविकता भी दिखाई है। एक्ट्रेस आरती सिंह ने लिखा था, 'जब आप एक लक्ष्य पूरा करते हैं तो ही पोस्ट क्यों करें। क्यों नहीं जब कभी-कभी आप असफल हो जाते हैं तब भी जारी रखें। मैंने यह वजन 2 अगस्त को लिया था और सोचा था कि कम से कम 3 किलो कम हो जाएगा, लेकिन आज मैं 2 किलो से अधिक हूं। जब मैंने फोटो लिया था, मैंने सोचा कि मैं इसे और मेरी दूसरी फोटो पोस्ट करूंगी, जब मैं अच्छे शेप में आऊंगी।'

बिग बॉस के बाद से गायब हैं आरती सिंह 
जिम जाने के बारे में आरती ने लिखा, 'मैं एक रस्म की तरह जिम जाते-जाते थक गई थी जो कि बुरा नहीं है। खाने से पहले यह मत सोचो कि वजन बढ़ जाएगा और अपराधबोध में अगले दिन दो बार कसरत करें।' बिग बॉस 14 में बतौर गेस्ट आने के बाद से ही आरती छोटे पर्दे से गायब हैं। उन्हें बिग बॉस 13 में एक कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया था। विवादास्पद रियलिटी शो के अलावा, आरती ने टीवी पर कई शोज किए हैं जिनमें उड़ान, विक्रम बेताल की रहस्य गाथा और वारिस शामिल हैं। 

End of Article