मुंबई. बिग बॉस 13 में जल्द ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली है। इनमें से सबसे पॉपुलर नाम है भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का। खेसारी बिग बॉस में एंट्री लेने वाले चौथे भोजपुरी स्टार होंगे। इससे पहले मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ और मोनालिसा इस शो का हिस्सा रह चुके हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवाली के बाद खेसारी लाल यादव घर में एंट्री लेंगे। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में भोजपुरी फिल्म साजन चले ससुराल से की थी। इससे पहले खेसारी ने सड़क पर लिट्टी चोखा बेचने से लेकर दूध बेचने तक का काम किया था।
खेसारी बिहार के छपरा के एक गांव में रहते थे। वह छपरा के गांव में दूध बेचा करते थे। कपिल शर्मा शो में खेसारी लाल यादव ने बताया कि वह दूध में पानी मिलाया करते थे। एक बार उन्होंने दूध का बर्तन पानी के तलाब में डूबो दिया था। कुछ वक्त मैंने एक महिला को दूध बेचने के लिए बर्तन का ढक्कन खोला तो उसमें से मेंढक निकला।
लिट्टी चोखा बेचकर निकाला पहला एल्बम
खेसारी लाल यादव का एक वक्त बॉर्डर सिक्युरिटी सुरक्षा (बीएसएफ) में सिलेक्शन हो गया था। हालांकि, उनका मन सिंगर बनने का था। इस कारण वह सब-कुछ छोड़कर दिल्ली भागकर आ गए थे। अपनी पहली एल्बम निकालने के लिए खेसारी ने कई म्यूजिक कंपनी के चक्कर भी लगाए।
खेसारी ने इसके बाद पैसा कमाने के लिए दिल्ली के ओखला में लिट्टी-चोखा का ठेला तक लगाया। इसमें उनकी वाइफ ने भी साथ दिया। जब उन्होंने 12 हजार रुपए जोड़ लिए तो अपना पहला भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाइ मेला' जारी किया। ये एल्बम चार्टबस्टर रहा।
बारात में लड़की बनकर करते थे डांस
खेसारी के परिवार में माता-पिता के अलावा सात भाई हैं। परिवार का खर्चा निकालने के लिए वह बारात में लड़की बनकर डांस किया करते थे। द कपिल शर्मा शो में उन्होंने कहा था कि वह उनकी वाइफ ने हर कदम में उनका साथ दिया है। वह उन्हें अपनी फेवरेट एक्ट्रेस मानते हैं।
खेसारी लाल यादव के अलावा बिग बॉस में राजनीतिक विश्लेषक और कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला और यूट्यूबर विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ भी बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।