मुंबई. बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी का ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप के बाद पारस छाबड़ा ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर कई आरोप लगाए हैं। यही नहीं, पारस ने कहा है कि उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है।
पारस छाबड़ा हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने वॉट्सऐप पर 506 कॉन्टेक्ट को ब्लॉक कर दिया है। इसमें उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी भी शामिल हैं। पारस ने बताया कि उन्होंने ब्रेकअप के बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को ब्लॉक किया है।
पारस छाबड़ा ने ये भी बताया कि वह बिग बॉस के बाद वह आकांक्षा पुरी से नहीं मिले हैं। पारस के मुताबिक आकांक्षा ने उनके बारे में कई ऐसी बातें कही थी जिसमें कुछ भी सच्चाई नहीं था।इस पर उन्होंने बात करने से भी इंकार कर दिया।
आपको बता दें कि आकांक्षा पुरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका और पारस का ब्रेकअप उसी दिनो हो गया था, जब बिग बॉस के अंदर पारस ने उनकी बेइज्जती की थी। बिग बॉस में पारस टॉप 5 में रहे थे।
पारस के स्वयंवर में जाएंगी आकांक्षा पुरी
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक पारस छाबड़ा के स्वयंवर मुझसे शादी करोगे में आकांक्षा पुरी एंट्री कर सकती हैं। दरअसल शो के फॉर्मेट को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स आकांक्षा पुरी की एंट्री का प्लान बना रहे हैं।
आकांक्षा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें गुलाब के फूलों का गुलदस्ता और रेड टेडी बियर नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'घर पर लौटो और यह मिले तो खुशी होती है। हैप्पी वेलेंटाइंस डे।'
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।