TRP List Week 38: टॉप 5 शो की लिस्ट से बाहर हुआ 'तारक मेहता...', एकता कपूर के इस शो ने फिर मारी बाजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2020, 06:10 PM IST

BARC Rating TRP Week 38: साल 2020 के 38वें हफ्ते की बार्क रेटिंग लिस्ट आ गई है। इस हफ्ते तारक मेहता का उल्टा चश्मा लिस्ट से बाहर हो गया है। जानें किसे शो को मिली लिस्ट में जगह।

TRP List Week 38: टॉप 5 शो की लिस्ट से बाहर हुआ 'तारक मेहता...', एकता कपूर के इस शो ने फिर मारी बाजी

साल 2020 के 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है और इस हफ्ते की लिस्ट में वैसे तो बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं लेकिन पिछले 12 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 5 की लिस्ट से गायब हो गया है। शो की यह टीआरपी लिस्ट 19 से 25 सितंबर तक की है। जानें किस शो ने किया है इसे रिप्लेस।

पिछले कई हफ्तों की तरह इस बार भी पहले स्थान पर रहा शो कुंडली भाग्य। इस शो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और पिछले कई हफ्तों से पहले स्थान पर ही बना हुआ है। धीरज धूपर और श्रद्धा आर्य के इस सीरियल को इस हफ्ते 7441 इंप्रेशंस मिले हैं। 

वहीं दूसरे नंबर की बात करें तो इस हफ्ते दूसरे नंबर पर भी वही शो है जो पिछले हफ्ते था और वो है रूपा गांगुली और  सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा। शो पिछले कई हफ्ते से टॉप 5 की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। शो को 38वें हफ्ते में 6133 इंप्रेशंस मिले हैं।

टीवी एक्ट्रेस सृति झा और शब्बीर आहलूवालिया का शो कुमकुम भाग्य, पिछले हफ्ते की तरह ही इस बार भी तीसरा स्थान पाने में सफल रहा। शो को इस हफ्ते 5621 इंप्रेशंस मिले हैं।

टीआरपी टॉप 5 लिस्ट की बात करें तो चौथे स्थान पर इसमें बदलाव देखने को मिले हैं। जहां पिछले हफ्ते चौथे पायदान पर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा था, वहीं इस हफ्ते इसे रिप्लेस कर दिया है शो छोटी सरदारनी ने, जिसे 5513 इंप्रेशंस मिले हैं। 'तारक मेहता...' के टीआरपी लिस्ट से गायब होने पर यह सवाल तो उठता है कि क्या शो की स्टार कास्ट बदलने का इसके दर्शकों पर असर पड़ा है?

टीआरपी लिस्ट में पांचवें स्थान की बात करें तो टॉप 5 की लिस्ट में आखिरी पायदाव पर है शो शक्ति- अस्तित्व के एहसास की। इस शो ने डांस रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर को रिप्लेस कर इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। शो को 5239 इंप्रेशंस मिले हैं। 

End of Article