Rupali Ganguly throwback video : एक ऐसा समय था जब अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इतनी कॉन्फिडेंट नहीं थी। इस बात का प्रूफ रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 1 है। ये शो उस समय सोनी टीवी पर आता था। आज ऐक्ट्रेस पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट है। रुपाली गांगुली टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत से ये सफलता पाई है। लेकिन ऐसा समय भी था जब रुपाली संघर्ष कर रही थी। एक्ट्रेस उस दौरान बिग बॉस सीजन 1 में नजर आई थीं। इस सीजन में रवि किशन, अमित साध, राहुल रॉय और राखी सावंत जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल थे।
रुपाली गांगुली का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस बिग बॉस के विनर राहुल रॉय से कह रही है कि वो राखी सावंत जितनी फेमस नहीं है। उन्हें डर है कि वो शो से बाहर हो जाएगी। इसके जवाब में राहुल कहते हैं आप खुद पर भरोसा रखों और कल क्या होगा उसकी चिंता मत करो। रुपाली का थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस रुपाली को देख कह रह हैं कि ये इतनी अंडरकॉन्फिसडेंट क्यों है।
बिग बॉस में अंडरकॉन्फिडेंट दिख रही थीं रुपाली गांगुली
इसके अलावा राखी और रुपाली के बीच झगड़ा होता है जिसमें दोनों अभिनेत्रियों एक- दूसरे से लड़ती हुई नजर आईं। रुपाली राखी को थर्ड ग्रेड एक्ट्रेस कहती हैं, इसके बावजूद दोनों की लड़ाई चलती रहती है। भले ही रुपाली आज अपने इस वीडियो को देखना पसंद ना करें। लेकिन इंसान अपनी गलतियों से ही सीखता है। इन दिनों रुपाली का शो अनुपमा टीआरपी की रेस में सबसे आगे है। शो में अनुपमा इन दिनों वनराज और अनुज दोनों की जिंदगी के लिए प्रार्थना कर रही है। फैंस के लिए शो का ये ये ट्रैक काफी इंटरेस्टिंग है।

