अनुपमा 10 जून 2022 एपिसोड अपडेट: शाह परिवार से बदतमीजी करेंगे गार्ड्स, बरखा ने बनाया अनुपमा के खिलाफ प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 09:14 AM IST

अनुपमा, 10 जून 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में अनुपमा के खिलाफ बरखा एक खास प्लान बनाने जा रही है। वहीं, बरखा शाह परिवार की बेइज्जती भी करेगी।

अनुपमा 10 जून 2022 एपिसोड अपडेट: शाह परिवार से बदतमीजी करेंगे गार्ड्स, बरखा ने बनाया अनुपमा के खिलाफ प्लान

अनुपमा, 10 जून 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में अनुज की भाभी बरखा अनुपमा के खिलाफ नया प्लान बनाने वाली हैं। वहीं, अनुज बरखा से कहता है कि अगर उसे पैसों की जरूरत है तो वह अनुपमा से मांग सकती हैं। ये सुनकर बरखा गुस्से से आग बबूला हो जाती है। बरखा अंकुश से कहती है कि वह अपने अधिकारों के लिए भीख नहीं मांगेगी बल्कि उसके लिए लड़ेगी।

बरखा अंकुश से कहती हैं कि अनुज और अनुपमा दोनों ही बहुत ज्यादा चालाक हैं लेकिन, वह उन्हें अपना हिस्सा लेने नहीं देगी। वहीं, दूसरी तरफ शाह परिवार में वनराज कहता है कि ये बहुत ही हैरान करने वाली बात है कि अनुज ने अपने परिवार के बारे में नहीं बताया लेकिन, उसे खुशी है कि अनुपमा को एक परिवार मिल गया। अनुपमा कहती हैं कि शाह परिवार भी उसका परिवार है। अनुपमा लीला से कहती है कि वह ऐसा न व्यवहार करे, जैसे अनुपमा कोई अंजान है। समर और पारितोष अनुपमा का साथ देते हैं। वनराज कहता है कि अब वह कपाड़िया के घर की बहू है, ऐसे में वह उससे काम नहीं करवा सकते हैं।

Anupama Serial

बरखा बनाती है प्लान
समर और पाखी अनुज का स्वागत करते हैं। अनुज शाह परिवार को अपने गृह प्रवेश में बुलाता है। अनुज कहता है कि अनुपमा अब दो घर देखती है। अनुपमा  अनुज से कहती है कि पहली बार वह शाह परिवार में अकेला महसूस कर रही थीं। बरखा अंकुश से कहती है कि वह गृह प्रवेश के लिए मेहमानों की लिस्ट तैयार कर रही है। ये घर उनका भी है ऐसे में उन्हें भी अपने मेहमान को बुलाने का पूरा हक है। बरखा कहती है कि सभी को ये बात पता होनी चाहिए कि ये घर उनका भी है। बरखा कहती है कि वह गृह प्रवेश के बाद कपाड़िया के बिजनेस में भी एंट्री लेगी।         

Anupama Serial

शाह परिवार की होगी बेइज्जती
वनराज लीला से कहता है कि वह अनुपमा से दूरी बनाकर रखें। दूसरी तरफ अनुज अनुपमा को हार देता है। हार की कीमत सुनकर अनुपमा चौंक जाती हैं। अनुज वनराज से कहता है कि वह भी पार्टी में आए। काव्या भी वनराज को मनाती है, जिसके बाद वह मान जाता है।

पाखी पार्टी के लिए तैयार होती है। लीला तभी आकर कहती हैं कि पाखी अभी बच्ची है, ऐसे में उसे ज्यादा सजना नहीं चाहिए। वहीं, अपकमिंग एपिसोड में बरखा शाह परिवार का इंतजार करने से इंकार कर देती है। वहीं, गार्ड शाह परिवार से बदतमीजी करते हैं। तभी अनुपमा बचाव के लिए आती है। 
 

End of Article