टीवी मसाला

अनुराग डोभाल के साथ रिश्ता ठीक करेंगी प्रेग्नेंट पत्नी रितिका चौहान, पति के लिए मंदिर में की पूजा; लिखा दिल की बात

Anurag Dobhal Wife Ritika Post: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने एक पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने पति अनुराग के लिए प्रार्थना करती दिख रही हैं. इस पोस्ट के साथ रितिका ने चंद लाइनें भी लिखीं, जिसे पढ़कर फैंस खुश हुए हैं.

Image

instagram

Anurag Dobhal Wife Ritika Post: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल अस्पताल में भर्ती हैं, जहां पर वह अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं. अनुराग डोभाल की जिंदगी में बीते कुछ दिनों में काफी कुछ हुआ. इस दौरान खुलासा हुआ कि वह डिप्रेशन का शिकार हैं और इसी बीच, उन्होंने अपना लाइव एक्सीडेंट भी कर लिया, जिसके बाद से ही अनुराग अस्पताल में भर्ती हैं और यहां पर कई बार उनकी हालत सीरियस हुई. अनुराग और उनकी पत्नी रितिका अलग हो चुके हैं लेकिन इन दिनों रितिका अनुराग के साथ खड़ी दिखीं और अब उन्होंने अपने पति के लिए एक पोस्ट लिखा है, जिसे देखकर फैंस मान रहे हैं कि दोनों एक हो सकते हैं.

अनुराग डोभाल की पत्नी ने किया पोस्ट

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की पत्नी रितिका चौहान अपने पति की सलामती के लिए दुआ मांगने मंदिर पहुंचीं. उन्होंने एक पोस्ट अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर किया है, जिसमें रितिका ने अपनी मंदिर से फोटो दिखाई है. इस तस्वीर में वह माता रानी के आगे हाथ पकड़े खड़ी हैं और उनसे मन ही मन कुछ मांग रही हैं. इस तस्वीर के साथ रितिका ने दिल छू लेने वाली बात लिखी है. इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'एक समय था जब मैं तुम्हारे लिए प्रार्थना करती थी। अब मैं बस यही प्रार्थना करती हूं कि सब कुछ फिर से शांति और ठीक हो जाए.' रितिका के इस कैप्शन से ही फैंस का मानना है कि वह अब अनुराग डोभाल के साथ हो सकती हैं. लोग अनुमान लगा रहे हैं कि रितिका ने इस पोस्ट के जरिए अनुराग के साथ रिश्ता ठीक करने का हिंट दिया है.

anurag

instagram

अनुराग डोभाल की बिगड़ी तबीयत

बता दें कि अनुराग डोभाल काफी समय से अस्पताल में भर्ती हैं. बीते दिनों ही उनके ठीक होने की खबर सामने आई थी और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया था लेकिन अचानक ही उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उनके मैनेजर ने रविवार को उनका हेल्थ अपडेट दिया था और खुलासा किया था कि डोभाल को घर ले जाते समय सांस लेने में दिक्कत होने लगी. इस मौके पर अनुराग डोभाल की एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वह ऑक्सीजन मास्क पहने हुए दिखे थे.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article