Anurag Dobhal-Ritika Chauhan Steps Into Parenthood: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल बीते कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल और रितिका चौहान अपने पारिवारिक कलह के कारण चर्चा में थे। लेकिन हाल ही में दोनों के घर ढेर सारी खुशियों ने कदम रखा है। दरअसल, अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) और रितिका चौहान मम्मी-पापा बन गए हैं। खुद रितिका चौहान ने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटो शेयर कर घर आए नन्हे मेहमान की झलक साझा की है। रितिका चौहान (Ritika Chauhan) ने कैप्शन में बताया कि राम नवमी के खास मौके पर उनके घर नन्हा मेहमान आया। अनुराग डोभाल और रितिका चौहान के बच्चे की झलक देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई।
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की पत्नी रितिका चौहान (Ritika Chauhan) ने अपने बच्चे की पहली झलक साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में बच्चे को सबसे खूबसूरत तोहफा बताया। रितिका चौहान ने कैप्शन में लिखा, "राम नवमी के शुभ और दैवीय अवसर पर, भगवान ने हमारे सबसे खूबसूरत तोहफे के साथ हमें आशीर्वाद दिया है। 27-03-2026।" फोटो में रितिका चौहान अपने बच्चे के नन्हे पैर को थामी नजर आईं। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि ये बेबी गर्ल है या फिर बेबी बॉय। बता दें कि अनुराग डोभाल और रितिका चौहान ने बीते साल सितंबर में प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस से साझा की थी।

फोटो क्रेडिट- रितिका चौहान इंस्टाग्राम
बीते साल अप्रैल में हुई थी अनुराग डोभाल और रितिका चौहान की शादी
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) और रितिका चौहान (Ritika Chauhan) की शादी बीते साल अप्रैल में हुई थी। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थीं। लेकिन अनुराग डोभाल ने दावा किया था कि रितिका चौहान संग शादी के कारण उनका परिवार उनसे नाराज हो गया। अनुराग डोभाल ने वीडियो साझा कर परिवार पर मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप भी लगाया था।
