Anurag Dobhal की पीठ पीछे पत्नी ऋतिका ने चलाया अफेयर, सरेआम खोली पोल! बेटे से मिलवाने के लिए वसूले 37 लाख

Anurag Dobhal Got Cheated By Wife: मशहूर यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपनी पत्नी की पोल सोशल मीडिया पर खोली है। उन्होंने बताया कि पत्नी ऋतिका चौहान ने उन्हें धोखा दिया है।

Anurag Dobhal Got Cheated By Wife: मशहूर यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल अक्सर सुर्खियों में नजर आते हैं। अनुराग डोभाल ने यू-ट्यूब के साथ-साथ 'बिग बॉस 17' से भी खूब लाइमलाइट बटोरी थी। लेकिन बीते कुछ वक्त से अनुराग डोभाल लगातार अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ अनुराग डोभाल अपने माता-पिता और भाई के कारण परेशान थे। वहीं अब उनकी पत्नी ऋतिका चौहान ने भी उनकी पीठ में छुरा घोंपा है। अनुराग डोभाल ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी की पोल खोली है। अनुराग डोभाल ने बताया कि कैसे प्रेग्नेंसी में ऋतिका चौहान अपने बेस्ट फ्रेंड अभिषेक से मिलने जाती थीं। इतना ही नहीं, अनुराग डोभाल ने ऋतिका की कॉल रिकॉर्डिंग व चैट भी सोशल मीडिया पर साझा की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anurag Dobhal की पीठ में परिवार ने फिर घोंपा खंजर, अपनी ही जमीन से धोना पड़ा हाथ!

Anurag Dobhal

Anurag Dobhal को पत्नी से मिला धोखा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने लेटेस्ट व्लॉगक में ऋतिका चौहान का ऑडियो साझा किया, जिसमें वह कहती नजर आईं, "वो मर चुका है मेरे लिए। मेरे पास बच्चा है उसका और यही मेरे लिए सबसे गंदा पाप है।" अनुराग डोभाल वीडियो में आगे ऋतिका चौहान और उनके परिवार के साथ नजर आए, जिसमें वह अपनी पत्नी से पूछते दिखे कि क्यों ही करनी है बात? इसपर ऋतिका चौहान ने कहा, "अरे चाचाजी नहीं हुई, अगर शादी से पहले हुई भी है तो शादी का कुछ पता नहीं था। चाचाजी शादी के बाद किसी लड़के से मेरी बात नहीं हुई है और न ही सगाई के बाद हुई है।" अनुराग डोभाल ने पत्नी की पोल खोलते हुए एक और ऑडियो साझा की, जिसमें ऋतिका चौहान कहती नजर आईं, "मैं अनुराग को बता दूंगी कि मैं अभिषेक से सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मुझे इस्तेमाल किया', माता-पिता संग प्रॉपर्टी विवाद पर Anurag Dobhal ने किए खुलासे, अफवाहों पर फूटा गुस्सा

    अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने ऋतिका चौहान और उनके बेस्ट फ्रेंड अभिषेक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। वहीं अगली क्लिप में अनुराग डोभाल, ऋतिका चौहान के बेस्ट फ्रेंड अभिषेक के साथ बैठे नजर आए। उन्होंने अभिषेक से सवाल किया कि ये शादी के बाद आपसे मिलने आई थी, आपने बताया नहीं? उनकी बात पर ऋतिका चौहान ने कहा कि वो मेरा बेस्ट फ्रेंड है अनुराग। वहीं यूके राइडर ने अपनी पत्नी की चैट दिखाते हुए कहा, "इसने तुम्हें मैसेज किया हुआ है कि तू तो मेरी बंदी है।"

    End of Feed