टीवी मसाला

व्हीलचेयर पर बच्चे से मिलने पहुंचे Anurag Dobhal, नन्ही सी जान को गोद में लेते ही लगे रोने, बोले- दूसरा जन्म...

Anurag Dobhal Starts Crying After Seeing His Child: मशहूर यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल और रितिका चौहान मम्मी-पापा बन गए हैं। अनुराग डोभाल व्हीलचेयर पर अपने बच्चे से मिलने अस्पताल पहुंचे। अपने बच्चे को गोद में उठाते ही वह फूट-फूटकर रोने लगे। अनुराग डोभाल ने इससे जुड़ा वीडियो भी साझा किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम

Anurag Dobhal Starts Crying After Seeing His Child: मशहूर यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल बीते लंबे वक्त से पारिवारिक कलह के कारण चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने परिवार से परेशान होकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। हालांकि अब अनुराग डोभाल की हालत पहले से कहीं ज्यादा बेहतर है। मुश्किलों की इन घड़ी में अनुराग डोभाल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) पिता बन गए हैं। ये खुशखबरी खुद उनकी पत्नी रितिका चौहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। अनुराग डोभाल का हाल ही में एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बच्चे को गोद में लेते ही फूट-फूटकर रोने लगे।

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के वीडियो में नजर आया कि अपनी टीम और दोस्तों की मदद से पहले वह कार से अस्पताल तक पहुंचते हैं। वहां लोगों की मदद से अनुराग डोभाल व्हीलचेयर पर बैठते हैं और अस्पताल में अंदर जाते हैं। जैसे ही वह अपने बच्चे को गोद में उठाते हैं, अनुराग डोभाल फूट-फूटकर रोने लगते हैं। उनके आस-पास मौजूद बाकी लोग अनुराग डोभाल की हिम्मत बढ़ाने का काम करते हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अनुराग डोभाल ने लिखा, "दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए।" अनुराग डोभाल ने हैशटैग से बताया कि उनके घर बेबी बॉय ने कदम रखा है। अनुराग डोभाल का ये वीडियो देख उनके फैंस का दिल पसीज गया। फैंस से लेकर सेलेब्स तक अनुराग डोभाल की पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

बता दें कि अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की पत्नी रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर बच्चे के जन्म की खुशखबरी साझा की थी। रितिका चौहान ने बताया था कि रामनवमी के शुभावसर पर उनके घर नन्हे मेहमान ने कदम रखा है। रितिका चौहान ने बच्चे को भगवान का दिया सबसे खास तोहफा भी बताया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article