Anurag Dobhal Health Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' फ़ेम अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। पहके अनुराग डोभाल ने यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर अपने माता-पिता पर मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया। सिर्फ यही नहीं अनुराग ने इसके बाद इंस्टाग्राम पर लाइव आकार खुदखुशी करने की कोशिश की थी। अनुराग ने तेज गाड़ी चलाते हुए उसे हाइवे पर पलट दिया जिसके चलते वे आईसीयू में थे। हालांकि अब अनुराग डोभाल की तबीयत में सुधार आ गया है जिसका अपडेट उनके मैनेजर ने दिया।
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कि जिसमें यूट्यूबर बेड पर लेते हुए दिखाई दिए। तस्वीर में अनुराग मुस्कुराते हुए दिखाई दिए और साथ ही उनके हाथ पर पट्टी दिखी। इसी के साथ यूट्यूबर के मैनेजर ने मैसेज भी लिखा, 'अनुराग भाई आईसीयू से बाहर आ गए हैं और हम 24 घंटे उनके साथ हैं। वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं इसके लिए आप दुआ करें।' तस्वीर के सामने आते ही चिंता में अनुराग के फैंस ने चैन की सांस ली। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। जैसा की आपको मालूम है अनुराग डोभाल की पत्नी रीतिका चौहान 9 महीने प्रेग्नेंट हैं और कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दूसरी तरफ अनुराग डोभाल के सुसाइड अटेंपट पर उनके भाई कलम ने वीडियो भी शेयर किया था। कलम ने खुलासा किया कि अनुराग ये सब व्यूज के लिए कर रहे हैं। अनुराग की इस एक हरकत की वजह से जनता परिवार के खिलाफ हो गई और उन्हे जिंदा जलाने की धमकी मिल रही हैं।

anurag pics
वहीं अनुराग डोभाल की इस हरकत के बाहर उनके माता-पिता ने यूट्यूबर और रीतिका चौहान को अपने परिवार और जायदात से बाहर कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार के बीच कलह तब शुरू हुई जब अनुराग डोभाल ने 2.5 करोड़ की प्रॉपर्टी अपनी मां के नाम से खरीदी थी। इस समय सोशल मीडिया पर कई यूजर अनुराग का तो कई उनके परिवार का समर्थन कर रहे हैं।
