टीवी मसाला

Anurag Dobhal ने अस्पताल से शेयर की पहली पोस्ट, खुद को बताया 'अनाथ'; बोले- सोचा नहीं था जिंदगा रहूंगा...

Anurag Dobhal First Post Viral From Hospital: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल इन दिनों चर्चा में हैं। अनुराग डोभाल ने हाल ही में अस्पताल से अपनी पहली पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने खुद को "अनाथ' बताया है। अनुराग डोभाल की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।

Image

फोटो क्रेडिट- अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम

Anurag Dobhal First Post Viral From Hospital: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' में हाथ आजमा चुके अनुराग डोभाल अपने पारिवारिक मसलों के कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल ने परिवार से परेशान होकर कुछ दिनों पहले खुदकुशी की कोशिश की थी। इस घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। चंद दिनों पहले ही अनुराग डोभाल को आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। उन्हें बीच में निमोनिया भी हो गया था। लेकिन अब उनकी सेहत पहले से कहीं ज्यादा बेहतर है। अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अस्पताल से अब अपनी पहली पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने दिल का गुबार निकाला है। अनुराग डोभाल ने पोस्ट में खुद को 'अनाथ' बताया, साथ ही कहा कि उन्होंने यह नहीं सोचा था कि वह जिंदा बचेंगे।

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने पोस्ट में अस्पताल से ही अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बेड पर लेटे नजर आए। अनुराग डोभाल ने पोस्ट में लिखा, "कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा, जिस रास्ते मैं गया था वहां से आना नामुमकिन था। मेरे लिए ये सब एक जादू से कम नहीं है। एक अनाथ हूं आज। मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा, क्या करूंगा। लेकिन एक नया जन्म मिला है तो कुछ तो सोचा होगा भगवान ने। बहुत सारे लोग परेशान हैं मेरे लिए। मैं आईसीयू से बाहर हूं और अब सुरक्षित हूं। शुक्रिया जो लोग साथ हैं और जिन लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की। शायद ये आप लोगों की प्रार्थना थी जिसके कारण ये जन्म मिला। बाकी भगवान भरोसे छोड़ दिया है सब।"

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स और सेलेब्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। अभिषेक कुमार ने कमेंट किया, "शुक्र।" वहीं मनोज डे ने लिखा, "जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय।" बता दें कि अनुराग डोभाल की इस पोस्ट को अभी तक 9 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने भी बीते दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, "एक समय था जब मैं तुम्हारे लिए प्रार्थना करती थी। अब मैं बस यही प्रार्थना करती हूं कि सब कुछ फिर से शांति और ठीक हो जाए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article