टीवी मसाला

Anupamaa: ऑनस्क्रीन बच्चों से तंग आकर रुपाली गांगुली ने निकाली भड़ास, राजन शाही के खिलाफ भी की ये शिकायत

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Pissed Off With Her Onscreen Kids: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' से सबका दिल जीतने वाली रुपाली गांगुली ने हाल ही में अपने ऑनस्क्रीन बच्चों पर भड़ास निकाली है। उन्होंने राजन शाही के खिलाफ भी शिकायत की और कहा कि उन्होंने समर को छीनकर मुझे ऐसे बच्चे दे दिये हैं।

Image

रुपाली गांगुली ने ऑनस्क्रीन बच्चों के खिलाफ निकाली भड़ास

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Pissed Off With Her Onscreen Kids: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा किसी तरह से पंडित मनोहर की मदद करती है। लेकिन आगे चलकर वो उसी को ही काम से निकाल देंगे। वहीं दूसरी ओर तोषू अपनी मां के पैसे पाने के लिए उसे मरा साबित करने की कोशिश करेगा। 'अनुपमा' में अनुपमा की जिंदगी से तो लोग परेशान हैं ही, लेकिन सबसे ज्यादा जिसने दर्शकों को हताश किया है वे हैं अनुपमा के बच्चे। यहां तक कि अब खुद रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) भी अपने ऑनस्क्रीन बच्चों से तंग आ गई हैं। उन्होंने कैमरे के सामने अपने ऑनस्क्रीन बच्चों पर भड़ास निकाली।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने 'सास बहू और बेटियां' के दौरान बात करते हुए अपने ऑनस्क्रीन बच्चों के खिलाफ दिल का गुबार निकाला। रुपाली गांगुली ने कहा, "अनुपमा के सारे बच्चे लेजेंड्री हैं। राही है जो तर्पण करके गई है। एक राही बोलकर गई है कि आप अब तक जिंदा हैं, आप अभी तक मरी क्यों नहीं। ऐसा कोई बच्चा अपनी मां को बोले तो बाप रे बाप। वो अनुपमा जैसी मां अभी भी उसे प्यार करती है। तोषू है, पाखी है, माही है, ये सारे बच्चे हैं। एक समर ही था बेचारा, जो हमेशा मां मां करता रहता था और उसी को छीन लिया, राजन जी ने और ये सारे बच्चे दे दिये मुझे।"

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का ये वीडियो देख लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। एक यूजर ने लिखा, "शुक्र है कि रुपाली गांगुली भी हमारी तरह ही सोचती हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "सच में सैवेज था ये। ऐसे बच्चे वाकई में किसके होते हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article