टीवी मसाला

Anupamaa: 'बिग बॉस 19' खत्म होते ही 'अनुपमा' में वापसी करेंगे गौरव खन्ना! ऑनस्क्रीन बेटी ने बताई अंदर की बात

Gaurav Khanna Rumored To Make Comeback In Anupamaa After Bigg Boss 19: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना ने अपनी धाक जमाई हुई है। लेकिन उन्हें लेकर अटकलें लग रही हैं कि वह 'बिग बॉस 19' के बाद अनुपमा में नजर आ सकते हैं। इस मामले पर अब अद्रिजा ऱय ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- अद्रिजा रॉय, गौरव खन्ना इंस्टाग्राम

Gaurav Khanna Rumored To Make Comeback In Anupamaa After Bigg Boss 19: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स अपनी गेम को लेकर और भी सतर्क होते जा रहे हैं। वहीं फिनाले के दिन भी धीरे-धीरे नजदीक आ रहे हैं, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। "बिग बॉस 19' को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल चुका है, जो कि कोई और नहीं बल्कि टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) हैं। लेकिन उन्हें लेकर ये भी अटकलें लग रही हैं कि वह 'बिग बॉस 19' के बाद अनुपमा में वापसी कर सकते हैं। ये सवाल काफी वक्त से फैंस के मन में हैं। वहीं अब इस सवाल को लेकर उनकी ऑनस्क्रीन बेटी अद्रिजा रॉय ने चुप्पी तोड़ी है।

अद्रिजा रॉय ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में इस बात से पर्दा उठाया कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) 'बिग बॉस 19' के बाद 'अनुपमा' में वापसी करेंगे या नहीं। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, "ईमानदारी से बताऊं तो मुझे सच में कुछ नहीं मालूम। शो से जाने के बाद जनरेशन लीप आया। मैंने बिग बॉस भी शुरुआत में ही थोड़ा बहुत देखा। अब बस मैं कुछ क्लिप्स ही देखती हूं कि वो बिग बॉस में क्या कर रहे हैं।" बता दें कि रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' को लेकर अक्सर दर्शकों को लगता है कि गौरव खन्ना शो में वापसी कर सकते हैं। कई बार राजन शाही ने भी बताया है कि आज भी सेट पर गौरव खन्ना का मेकअप रूम वैसे का वैसा ही है और किसी ने उसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की है।

बता दें कि अगर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) 'अनुपमा' में वापसी करते हैं तो इससे न केवल शो की टीआरपी बढ़ेगी, बल्कि दर्शकों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर होगी। हालांकि इन दिनों गौरव खन्ना के फैंस उन्हें 'बिग बॉस 19' में जीत दिलाने की कोशिश में लगे हैं। बीते दिन गौरव खन्ना ने टास्क जीतते हुए टिकट टू फिनाले अपने नाम की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article