टीवी मसाला

'तुम ठीक से नहीं चलती'- TV शो से बेतुके कारण देकर बाहर की गईं जसवीर कौर, 3 महीने तक डिप्रेशन में थीं एक्ट्रेस

Anupamaa Fame Jaswir Kaur Shocking Revelation About Her Career: टीवी के पॉपुलर शो 'सीआईडी' को जसवीर कौर ने अचानक ही अलविदा कह दिया था। लेकिन अब इस मामले पर एक्ट्रेस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जसवीर कौर ने बताया कि मैं ठीक से चलती नहीं थी, ये कहकर उन्होंने मुझे बाहर किया।

Image

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

Anupamaa Fame Jaswir Kaur Shocking Revelation About Her Career: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जसवीर कौर ने अपनी एक्टिंग से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जसवीर कौर कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। लेकिन बतौर देविका 'अनुपमा' में उनका किरदार खूब पसंद किया जाता है। लेकिन जसवीर कौर की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें एक टीवी शो से बेतुके कारण देकर निकाल दिया। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने उस दौरान वित्तीय संकट का सामना भी किया। जसवीर कौर ने बताया कि वो वक्त ऐसा था जब वो रोती थीं और उन्हें देखकर उनकी मां के आंखों में भी आंसू होते थे।

जसवीर कौर (Jaswir Kaur) ने सुभोजित घोष संग पॉडकास्ट में अपने करियर और निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा कीं। एक्ट्रेस ने कहा, "अचानक मुझे ऑफिस बुलाया और कहा कि मेरा रवैया गलत है। मैं ठीक से नहीं हूं। उन्होंने कहा कि तुम्हारी लाइन यहां नहीं हैं, तुम स्क्रिप्ट फेंक देती हो और गंदी भाषा का इस्तेमाल करती हो। और मैं सोच रही थी कि ये सब कब हुआ? मैंने पूछने की कोशिश की, लेकिन ये सब 45 दिनों तक चला। मेरी आंखों में आंसू थे और मेरी मां भी रोती थीं क्योंकि वो रोज मुझे रोते हुए देखती थीं। इसके बाद तीन महीनों तक मैं डिप्रेशन में रही।"

काले जादू की शिकार हुई थीं जसवीर कौर

जसवीर कौर (Jaswir Kaur) ने इंटरव्यू में आगे बताया कि शो के दौरान वह काले जादू का शिकार भी हुई थीं। उनके बालों का गुच्छा काटा गया था, जिसके बारे में उन्हें बाद में पता चला। जसवीर कौर ने बताया कि वह एक ज्योतिष से मिली तीं और उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस के बाल काटकर मिट्टी में दबाए गए हैं। एक्ट्रेस ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, "सात सालों तक मैं केवल संघर्ष करती रही। मैंने सात सालों तक सिर्फ कैमियोज ही किये। मैंने एक घर खरीदा था लेकिन मैं वहां भी जमीन पर सोती थी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article