अपनी मैनेजर की शादी में पहुंचीं Anupama, Shehnaaz Gill के साथ मिलकर रूपाली गांगुली ने किया जमकर डांस

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 19, 2022, 03:54 PM IST

Shehnaaz Gill and Rupali Ganguly dance in manager wedding: शहनाज गिल ने हाल ही में अपने मैनेजर कौशल जोशी की शादी का वीडियो शेयर किया है। बिग बॉस 13 की स्टार इसमें साड़ी में बेहद प्यारी लग रही हैं। इसी के साथ शहनाज ने शादी में अनुपमा की अभिनेत्री रूपाली गांगुली के साथ जमकर डांस भी किया।

Rupali Ganguly and Shehnaaz Gill dance together video: छोटे पर्दे के फेमस सितारों की मैनेजर हीना लाड ने हाल ही में कौशल जोशी संग शादी रचाई है। कौशल जोशी, शहनाज गिल के मैनेजर हैं। ऐसे में जब दो पॉपुलर मैनेजर्स की शादी थी, तो इस शादी में सितारों का मेला लगना तो लाजमी था। कौशल और हीना की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शहनाज गिल ने हाल ही में अपने मैनेजर कौशल जोशी की शादी का वीडियो शेयर किया है। बिग बॉस 13 की स्टार इसमें साड़ी में बेहद प्यारी लग रही हैं और उन्हें भारती सिंह के बेटे लक्ष्य के साथ समय बिताते हुए देखा गया था। इसी के साथ शहनाज ने शादी में अनुपमा की अभिनेत्री रूपाली गांगुली के साथ जमकर डांस भी किया।

shehnaaz gill and rupali ganguly

shehnaaz gill and rupali ganguly

अब हाल ही में हमें इस ग्रैंड वेडिंग का एक और वीडियो मिला है, जिसमें शहनाज गिल और टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली संग डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज और रुपाली डांस फ्लोर पर जमकर एक-दूसरे के साथ डांस कर रही हैं। इस दौरान रुपाली ने गर्मजोशी के साथ शहनाज को गले लगाया और फिर दोनों साथ में डांस करती रहीं।

End of Feed