Anupama: अनुपमा में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) लीड रोल में है। शो में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले है। अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में अनुज और अनुपमा अलग हो गए है। दोनों अपनी -अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। अनुपमा की मां और भाई उसे जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। अनुपमा जल्द अपनी डांस एकडेमी शुरू करने वाली है। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो रिलीज किया है।
एक तरफ जहां अनुपमा अपनी डांस एकडेमी शुरू करेगी। दूसरी तरफ वनराज अनुपमा को अपनी जिंदगी में वापस लाना चाहता है। वो चाहता है कि अनुपमा उसके और बच्चों के साथ रहें। लेकिन ऐसा नहीं होगा अनुपमा अकेले रहने का फैसला करती हैं। इधर अनुज छोटी और माया के साथ रह रहा है। लेकिन उसे अनुपमा की याद सता रही हैं। अनुपमा का ये ट्रैक दर्शकों को ठीक- ठाक लग रहा है। लेकिन फैंस को अनुज और अनुपमा का अलग होना अच्छा नहीं लग रहा है।
अनुपमा में आएगा बड़ा लीप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स शो में 5 से 6 साल का लीप लाने वाले है। लीप के बाद अनुपमा की कहानी काफी बदल जाएगी। शो में छोटी अनु बड़ी हो जाएगी। छोटी अनु अनुपमा से नफरत करने लगेगी। उससे लगेगा कि उसके पापा की ये हालत उनकी वजह से हुई है। अनुज अनु और माया के साथ खुश नहीं है। वो हर पल अनुपमा को याद करता है। अनुपमा पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट हो गई और उसकी डांस एकडेमी काफी अच्छी चल रही है।
अंकुश और अधिक कपाड़िया बिजनेस को हैंडल कर रहे हैं। इतना ही नहीं बरखा इस बिजनेस की मालकिन बन गई है। लीप के बाद दर्शकों को एक नई कहानी देखने को मिलेगी। शो में कुछ नई एंट्रीज भी होने वाली है जो शो में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले है। शो में चाइल्ड आर्टिस्ट माही सोनी की एंट्री होगी। माही सोनी अनुपमा की डांस स्टूडेंट होगी। अनुपमा के धमाकेदार ट्विस्ट को देखने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
