टीवी मसाला

Anupama Promo: अनुपमा भरेगी अपने सपनों की उड़ान, नए प्रोमो को देखकर दर्शकों के उड़े होश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 13, 2023, 02:28 PM IST

Anupama Promo: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में अनुज के जाने के बाद अनुपमा अकेले पड़ गई है। वो अपनी जिंदगी की एक नई शरुआत करने चाहती हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में अनुपमा परिवार की बजाय अपने सपनों को चुनती है।

Image

Anupama Promo (credit pic: instagram)

Anupama Promo: टीवी शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Panday) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। शो के अपकमिंग ट्रैक की कहानी अनुज और अनपुमा के अलग होने के इर्दगिर्द घूम रही है। छोटी अनु माया के साथ रहने का फैसला करती है जिसके बाद अनुज और अनुपमा में झगड़ा होता है। अनुज अनुपमा के कहता है कि तुम्हारी वजह से मैं अकेला रह गया और वो घर छोड़कर चला जाता है।

अनुज फैसला करता है कि वो छोटी के लिए माया के साथ रहेगा। अनुपमा इस बात को जानती है कि अनुज उसके साथ नहीं रहना चाहता है इसलिए वो फैसला करती है कि वो आगे बढ़ेगी। अनुपमा की मां और भाई उसे आगे बढ़ने में सपोर्ट करते हैं। अनुपमा फैसला करती हैं कि वो अनुपमा डांस एकडेमी खोलेगी। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है।

अनुपमा ने पहली बार चुना अपने सपनों को

प्रोमो में अनुपमा अपनी डांस एकडेमी खोलने की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाती है। अनुपमा की मां उसके लिए बैनर लेकर आती है। वो अपनी डांस एकडेमी का बैनर देखकर बेहद खुश होती है। तभी बा का कॉल आता है कि समर और डिंपल शादी करना चाहते हैं। बा कहती हैं तुम्हें डिंपल और समर की शादी की जिम्मेदारी उठानी होगी। अनुपमा बा से कहती हैं कि शादी करने का फैसला समर और डिंपल का है तो उन्हें ही जिम्मेदारी उठानी होगी। मैं सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं। अगर उन्हें जरूरत है तो वो मेरे घर आएंगे। मैं शाह हाउस नहीं आऊंगी।

मेकर्स ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा है कि अनुपमा ने शाह के घर जाने से किया इंकार। क्या इस बार परिवार से पहले अपने सपनो को चुनकर अनुपमा भरेगी एक नई उड़ान? फैंस को अनुपमा का नया प्रोमो काफी पसंद आ रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article