Anupama Promo: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) हमेशा सुर्खियों में छाया रहता है। शो के मेकर्स आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं।अनुपमा एक बार फिर अपनी बिखरी हुई जिंदगी को समेटने की कोशिश कर रही हैं। अनुज और छोटी के बिना वो एक बार फिर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रही हैं। अनुपमा ने शाह परिवार से अपने रिश्तों को तोड़ दिया है। वो फिलहाल अपनी मां और भाई के साथ रह रही हैं। अनुपमा जल्द अपनी नई डांस एकडेमी शुरू करने वाली है। मेकर्स से नया प्रोमो शेयर कर दिया है।
प्रोमो में अनुपमा अपनी मां और भाई को अनुपमा डांस एकडेमी का बैनर दिखाती है। वो अपनी इस डांस एकडेमी को शुरू कर देती है। प्रोमो में अनुपमा बच्चों को डांस सिखाते हुए नजर आ रही हैं। बच्चों को डांस सिखाते समय अनुपमा खुश नजर आती है।
क्या अनुज-अनुपमा का होगा मिलन
इधर अनुज को फोन आता है कि किसी काम से उसे अहमदाबाद जान पड़ेगा। वहीं, अनुपमा भी किसी काम से अहमदाबाद जाने को तैयार होती है। क्या एक बार अनुज और अनुपमा एक हो पाएंगे। प्रोमो में वनराज और माया भी नजर आते हैं। शो का नया प्रोमो देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस चाहते हैं कि अनुपमा और अनुज अपने रिश्ते की कड़वाहट को दूर करके एक नई शुरूआत करें।
रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा में जल्द 5 से 6 साल का लीप आने वाला है। लीप के बाद शो की कहानी काफी बदल जाएगी। अनुपमा एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन बनेगी और अपनी डांस एकडेमी को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाएगी। वहीं, अनुज माया और छोटी के साथ रहने का फैसला करता है। लेकिन उसे हमेशा अनुपमा की याद सताती है। छोटी अनु बड़ी हो जाएगी। इसके अलावा शो में जल्द कुछ नई एंट्रीज होने वाली है।
