टीवी मसाला

Anupama New Entry: अनुपमा में होगी इस फेमस एक्ट्रेस की एंट्री, बा का पत्ता होगा साफ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 4, 2023, 08:12 PM IST

Anupama: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाला है। मेकर्स शो में जय सोनी के बाद एक और एंट्री होने वाली हैं।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama : रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Panday) का शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो की कहानी को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन नया ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। अनुज के जाने के बाद अनुपमा ने अपनी डांस एकडेमी शुरू की थी। इस डांस एकडेमी को अनुपमा चला रही हैं। डांस एकडेमी की बच्ची भैरवी के पिता के निधन के बाद शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।

भैरवी के पिता मरने से पहले अपनी बेटी की जिम्मेदारी अनुपमा को सौंप देते हैं। भैरवी की मां कई सालों पहले ही गुजर चुकी हैं। अनुपमा को जानती हैं कि बिना बाप की बच्ची को कितना दुख झेलना पड़ता है। शो में मेकर्स एक नई एंट्री करवाने वाले हैं। शो में अपरा महता की एंट्री होने वाली है।

शो में होगी अपरा मेहता की एंट्री

अपरा मेहता शो में अनुपमा की डांस गुरू बनकर एंट्री करेगी। अपरा अनुपमा को जिंदगी में आगे बढ़ाने के लिए हिम्मत देगी। अपरा शो में पॉजिटिव रोल निभाएंगी। मेकर्स शो में लीप आने वाला है जिसके बाद बा का किरदार खत्म हो जाएगा।

अपरा मेहता को क्योंकि सास भी कभी बहू शो से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने इसके बाद कई हिट शोज में काम किया है। वो टीवी की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फैंस अपरा के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अनुपमा की बात करें तो शो में अनुज माया को छोड़कर एक बार फिर अनुपमा के पास वापस आने वाला है। अनुज अनुपमा से मिलने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन माया और बरखा तमाम कोशिश कर रहे हैं कि दोनों की मुलाकात न हो। फैंस अनुज और अनुपमा के रियूनियन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article