Anupama 25 August Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी रोमांचक होता जा रहा है। सीरियल में हर दिन नए और कई अलग मोड़ देखने को मिल रहे हैं। टीआरपी लिस्ट में सीरियल ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को पटकनी देकर पहले नंबर पर गद्दी हथिया ली है। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि पाखी अनुपमा को अपना प्रोजेक्ट अधिक को देने के लिए कहती है। ऐसे में अनुपमा पाखी और अधिक पर भड़क जाती है। वहीं दूसरी तरफ बा डिंपी से उसके घर के हिस्से में साफ-सफाई कराती है, हालत खराब होने के बाद रसोई में जाकर बा के हाथ से बनाए गए ढोकले खा लेती है।
पाखी-रोमिल बनेंगे दोस्त
सीरियल अनुपमा (Anupama) के शुरुआत में दिखाया जाएगा कि डिंपी अनुपमा और परिवार वालों से कहती है की अभी बिजली का बिल आप भर दीजिये, जिसे सुन अनुपमा ना कर देती है। ऐसे में डिंपी अपनी बतमीजियों पर उतर आती है। महंगे बिजली के बिल को देख समर और डिंपी में बहस बाजी हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ रोमिल को एडवाइस देगा, ऐसे में पाखी उसे बताती है की हमारी लव मैरिज हुई थी, घरवालों के खिलाफ जाकर। रोमिल इसे सुन कहेगा की चलो तुम्हारे प्यार को टेस्ट करते हैं मेरा यकीन करो, मैं तुम्हे कुछ भी होने नहीं दूंगा। दोनों को खेलते और हस्ते हुए देख अनुपमा काफी खुश हो जाती है।
पाखी को अक्कल देगी अनुपमा
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा पाखी के कमरे में जा कर घरेलु हिंसा के बारे में बात करती है। जिस पर पाखी बात करने से मना कर देती है। ऐसे में अनुपमा ये भी पूछ लेती है की कहीं तुझे अधिक मानसिक हिंसा तो नहीं हो रही है। बातों=बातों में अनुपमा पाखी मो मैरिटल रपे के बारे में ज्ञान देती है और उसे समझाती है की तुझे छूने के लिए तेरे पति को भी इजाजत लेनी पड़ेगी।
