टीवी मसाला

Anupama 21 Dec Spoiler Alert: अमेरिका पहुंचते ही अनुपमा को लगा झटका, खाएगी दर-दर की ठोकरें

Anupama 21 Dec Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल की टीआरपी को टॉप पर लाने के लिए मेकर्स शो में नया ट्विस्ट और टर्न ला रहे हैं। इसी दौरान शो में 5 साल के लीप के बाद अनुपमा अमेरिका जाती है, लेकिन वहाँ कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर उसके पैरों तले जमीन ही खिसक जाती है।

Image

Anupama 21 Dec Spoiler Alert

Anupama 21 Dec Spoiler Alert: फेमस टीवी शो "अनुपमा" ने शुरुआत से ही अपने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मेकर्स शो की टीआरपी को पहले स्थान पर बनाए रखने के लिए कोई न कोई ट्विस्ट लाते रहते हैं। हालांकि काफी समय से शो की टीआरपी गिरती जा रही ह। जिसे देखकर मेकर्स ने दर्शकों को शो से बांधे रखने के लिए सीरियल में 5 साल का लीप ले आए हैं। लीप के साथ ही रूपाली गांगुली (Rupali Ganguli) उर्फ अनुपमा (Anupama) अमेरिका चली गई है और शो में बहुत से नए कलाकारों की एंट्री हो गई है। लेकिन शो में ट्विस्ट तब आता है जब अनुपमा अमेरिका पहुँचती है और उसे तगड़ा झटका लगता है, जिसे देखकर उसके पैरों तले जमीन ही खिसक जाती है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की पूरी रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

सीरियल अनुपामा में देखने को मिलेगा की अनुपमा अमेरिका पहुँच गई है। लेकिन वहाँ कुछ ऐसा होता है, जिसे देख कर उसकी आँखें फटी की फटी रह जाती है। जी हैं! होता यह है कि अनुपमा जिस इंडियन रेस्टोरेंट में काम करने के लिए अमेरिका जाती है वह बंद होता है। जिसके बाद वास आस-पास से पता करती है तो उसे पता चलता है कि रेस्टोरेंट काफी समय से बंद पड़ा है। इस इंडियन रेस्टोरेंट को पर्मानेंटली सरकार द्वारा ही बंद कर दिया गया है। यह जान कर अनुपमा के होश उड़ जाएंगे।

अब देखना यह है कि शो में आगे क्या ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलता है। साथ ही मेकर्स शो की टीआरपी को टॉप पर लाने के लिए आगे क्या नया मोड़ लाते हैं यह देखना भी दिलचस्प होगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article