टीवी मसाला

Anupama 19th May Spoiler: अनुपमा के खिलाफ माया ने रचा षड्यंत्र, वनराज - अनुज के बीच छिड़ी जंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 19, 2023, 09:54 AM IST

Anupama 19th May Spoiler: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। माया अनुज और अनुपमा को दूर करने के लिए तमाम कोशिश कर रही हैं। क्या अनुज और अनुपमा एक बार फिर साथ आ पाएंगे। दर्शक दोनों के मिलन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image

Anupama Spoiler (credit pic: instagram)

Anupama 19th May Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में फैमिली ड्रामा चल रहा है। समर और डिंपी की शादी के लिए अनुज और माया शाह परिवार आए है। अनुज को माया के साथ देखकर कोई भी खुश नहीं है। आज के एपिसोड में समर की तरफ से वनराज और अनुपमा पूजा के लिए बैठते हैं। डिंपी की तरफ से माया और अनुज साथ में बैठते हैं। पूजा के बाद पाखी का डिंपी और समर से झगड़ा होता है। वो अपना बैग पैक करक घर से जाने लगती है। समर पाखी को समझाने की कोशिश करता है।

किंजल अनुपमा से कहती हैं कि पाखी को आप ही समझा सकती हैं। समर चाहता है कि उसकी शादी में पूरा परिवार खुश रहे। लेकिन वो जानता है कि हर कोई दुखी है। डिंपी भी समर से गुस्से में बात करती हैं। वो कहती हैं कि मैं बा और पाखी के हाथों से कुछ नहीं लूंगी। अनुपमा घर के लोगों का रवैया देखकर परेशान होती है।

माया चलेगी अनुपमा के खिलाफ षड्यंत्र

माया कहती हैं कि वो अपनी और अनुज की शादी के लिए शाह परिवार में शिफ्ट होना चाहती है। हालांकि अनुज इस बात के लिए तैयार नहीं होता है। अनुज और अनुपमा साथ होकर भी एक- दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। अनुपमा बेसब्री से अनुज से बात करने का इंतजार कर रही हैं। दोनों एक- दूसरे की तरफ बस देख रहे हैं। वनराज अनुज से बात करता है कि तुम ये सब क्या कर रहे हो। अनुज उसके सवालों को जवाब नहीं देता है। अनुज अनुपमा से बात करने के लिए कमरे में जाता है। माया वहां भी पहुंच जाती है जिसकी वजह से अनुज अनुपमा से बात नहीं कर पाता है।

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज अनुपमा से बात करने के लिए पार्क में जाएगा। क्या एक बार फिर दोनों साथ आ पाएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article