टीवी मसाला

प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप की अफवाहों पर Ankit Gupta ने दिया चौंकाने वाला जवाब, बोले 'हम तीसरे इंसान को...'

Ankit Gupta on Breakup News With Priyanka: कई महीनों से टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक अंकिता गुप्ता (Ankit Gupta) और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के ब्रेकअप की अफवाहों ने फैन्स को हैरान किया हुआ है। इन अफवाहों पर अब अंकिता गुप्ता ने खुलकर बात की है।

Image

Ankit Gupta on Breakup News With Priyanka Chahar Choudhary

Ankit Gupta on Breakup News With Priyanka: अंकिता गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के ब्रेकअप की अफवाहें काफी लंबे से चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका चाहर चौधरी ने इनडायरेक्ट तरीके से इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया था। प्रियंका चाहर चौधरी के कुछ दिनों बाद अब अंकिता गुप्ता भी ब्रेकअप की अफवाहों पर रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए हैं। अंकिता गुप्ता (Ankit Gupta) के रिएक्शन पर चर्चा करने से पहले बता दें इस जोड़ी ने छोटे परदे के लोकप्रिय सीरियल 'उडारियां' सीरियल में काम किया था। तभी से यह जोड़ी लोगों के बीच लोकप्रिय हो गई थी।

प्रियंका संग ब्रेकअप की अफवाहों पर बोले अंकित गुप्ता

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2025 के दौरान जब अंकित गुप्ता से प्रियंका चाहर चौधरी के साथ उड़ रही उनके ब्रेकअप की अफवाहों पर सवाल किया गया तो अभिनेता ने कहा कि वो किसी तीसरे इंसान को इसमें जोड़ना नहीं चाहते हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अंकित गुप्ता ने कहा, 'जो भी चीजें होती हैं यह दो लोगों के बीच का मामला है। आगे भी यह मामला दो लोगों के बीच ही रहेगा। हम किसी भी तीसरे इंसान को इसमें शामिल नहीं करना चाहते हैं।

अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी के ब्रेकअप की अफवाहों तब उड़ना शुरू हुई थी, जब इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने बयान में यह क्लियर नहीं किया है कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। फैन्स को हैरानी हुई थी जब अंकित गुप्ता ने खुलासा किया कि उन्होंने 'तेरे हो जाएं हम' टीवी शो से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। इस शो में अंकित गुप्ता के साथ प्रियंका चाहर चौधरी नजर आने वाली थीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article