टीवी मसाला

Kaun Banega Crorepati 14: जानिए बिग बी को कैसे मिला 'Bachchan' सरनेम, अमिताभ ने सुनाया बचपन का दिलचस्प किस्सा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 9, 2022, 01:10 PM IST

Kaun Banega Crorepati 14: केबीसी 14 के मंच पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें बच्चन सरनेम मिला? उन्होंने इसके पीछे बचपन की दिलचस्प कहानी सुनाते हुए कहा कि ये सरनेम उनके पिता महान कवि हरिवंश राय बच्चन की सोच की देन हैं।

Image

amitabh bachchan (credit pic: instagram)

Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति 14 (kaun Banega Crorepati 14) होस्ट कर रहे हैं। दर्शकों को ये शो बेहद पसंद हैं। अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट के साथ अक्सर मस्ती मजाक करते नजर आते हैं। कई बार उनकी संघर्ष की कहानी को सुनकर इमोशनल भी हो जाते हैं। बिग बी शो में अपने जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्सों का खुलासा भी करते हैं। एक्टर ने हाल ही में केबीसी के मंच पर बताया कि कैसे उन्हें बच्चन सरनेम (Bachchan Surname) मिला? अमिताभ बच्चन ने कहा कि ये सरनेम उनकी पिता महान कवि हरिवंश राय बच्चन की देन है, क्योंकि वो मुझे जाति के बंधन से आजाद रखना चाहते थे।

दरअसल केबीसी के मंच पर रूचि नाम की कंटेस्टेंट आई थी। उन्होंने बताया कि रुचि ही मेरा पूरा नाम है। उन्होंने कहा कि सरनेम आपको जाति के दायरे में रखता है इसलिए मैंने अपने नाम को ही अपनी पहचान बनाईं। रुचि की बातों को सुनकर अमिताभ बच्चन काफी इंप्रेस हुए और उन्होंने अपने सरनेम के पीछे की दिलचस्प कहानी दर्शकों को सुनाई।

अमिताभ ने सुनाया कैसे मिला 'बच्चन' सरनेम

अमिताभ बच्चन ने कहा वो कायस्थ हैं। उनके पिता दिवंगत हरिवंश राय बच्चन के माता पिता का नाम प्रताप नारायण और सरस्वती देवी था। उन्होंने बताया कि जब स्कूल में एडमिशन लेने के लिए टीचर ने मेरे माता- पिता से पूछा कि बच्चे का सरनेम क्या होना चाहिए? उन्होंने फैसला लिया कि मेरे सरनेम बच्चन होगा। बिग बी ने आगे बताया कि पिता हरिवंश राय का कवि नाम या कलम नाम बच्चन था, इसलिए मेरे सरनेम बच्चन रखा गया, ताकि मैं जाति के बंधन से आजाद रह सकूंं। मैं बच्चन होने का पहला उदाहरण बन गया।

अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ के साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी चार दोस्तों पर आधारित है। ये फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article