Akanksha Chamola और गौरव खन्ना ने क्यों नहीं किए तलाक के पेपर्स साइन? एक्ट्रेस ने बताई बड़ी वजह

Akanksha Chamola On Divorce Paper Sign: टीवी कपल आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। आकांक्षा ने खुलासा किया कि अब तक उन्होंने तलाक के पेपर्स साइन नहीं किए हैं। इसकी वजह भी बताई है।

Akanksha Chamola On Divorce Paper Sign: रियलिटी शो लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने अपने और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के रिश्ते का सच बताकर फैंस को हैरान कर दिया था। आकांक्षा ने खुलासा किया था कि वह और गौरव अब साथ नहीं हैं और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। गौरव ने भी इस बात कबूल किया कि दोनों तलाक लेंगे लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अभी वो पति पत्नी है। माना जा रहा था कि आकांक्षा शो से बाहर आते ही अपने तलाक के प्रोसेस को आगे बढ़ाएंगी। लेकिन अब तक कपल की तरफ से तलाक के पेपर्स साइन नहीं किए गए हैं। इसकी वजह आकांक्षा चमोला ने बताई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna के बारे में बात भी नहीं करना चाहतीं Akanksha Chamola! कैमरे के आगे दिया ऐसा रिएक्शन; हुईं ट्रोल

akanksha chamola gaurav khanna

akanksha chamola gaurav khanna (photo credit- instagram)

    आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना नहीं किए तलाक के पेपर्स साइन

    हाल ही में आकांक्षा चमोला एक इवेंट में पहुंचीं। यहां पर एक्ट्रेस से उनके और गौरव के तलाक पर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा, 'तलाक पक्का हो रहा है। यह शो में मेरे आने से बहुत पहले ही शुरू हो गया था। गौरव के खतरों के खिलाड़ी में जाने से पहले ही यह प्रक्रिया चल रही थी। बस बात यह है कि हमें अभी तक बैठकर कागजों पर साइन करने का सही समय नहीं मिल पाया है, क्योंकि हमारे समय और काम के शेड्यूल आपस में टकराते रहते हैं। लोग जैसा सोचते हैं, उसके उलट एक एक्टर की जिंदगी इतनी आसान नहीं होती, क्योंकि जब आप दोनों ही स्ट्रगल कर रहे हो और अपने-अपने शेड्यूल को मैनेज करने की कोशिश कर रहे हो, तो हर चीज वैसी नहीं होती जैसा आप चाहते हैं।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "उसे बदनाम करने की साजिश...", Mouni Roy संग अफेयर की खबरों पर Arjun Bijlani ने दिया जवाब

    akanksha chamola gaurav khanna (photo credit- instagram)

      एक्टर्स की जिंदगी पर बोलीं आकांक्षा चमोला

      आकांक्षा ने बताया कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया था। उन्होंने कहा, 'यह खतरों के खिलाड़ी में उनके जाने से कुछ समय पहले की बात है। इसलिए यह तय करने में कि चीज ठीक नहीं चल रही हैं, हमने काफी समय लिया। हमें यह फैसला करने में 18 महीने लगे कि हम एक-दूसरे के लिए बने हैं, लेकिन शादी हमारे भविष्य का हिस्सा नहीं है।'

      लॉकअप 2 में खुले थे आकांक्षा चमोला के दो राज

      बता दें कि आकांक्षा चमोला ने लॉकअप 2 की प्रीमियर नाइट पर खुलासा किया था कि वह और गौरव तलाक ले रहे हैं। ये आकांक्षा का शो में पहला सीक्रेट था, जो खुला था। इसके बाद आकांक्षा का दूसरा सीक्रेट भी रिवील हो गया था कि वह एक समय पर बाइसेक्सुअल थीं और उनके कई लड़कियों के साथ अफेयर रहे हैं। आकांक्षा ने बताया था कि गौरव भी ये बात जानते थे।

      End of Feed