Akanksha Chamola On Marriage Problem: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' में कदम रख दिया है। लेकिन 'लॉकअप 2' के पहले एपिसोड में ही आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया कि फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई। आकांक्षा चमोला ने बताया कि वह और गौरव खन्ना शादी के 10 साल बाद तलाक ले रहे हैं। दोनों बीते एक साल से अलग-अलग रह रहे थे। यूं तो आकांक्षा चमोला की इस बात पर फैंस के लिए यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। लेकिन पहले भी कई मौकों पर आकांक्षा चमोला ने ऐसी बातें कही हैं, जिनसे आभास होता था कि उनके और गौरव खन्ना की शादी में सबकुछ ठीक नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: वो मेरे घर रह रही है...- Akanksha Chamola के पिता ने किया दावा! Gaurav Khanna के लिए बोले- उसने भरोसा तोड़ा...
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी में सबकुछ नहीं था ठीक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
जब हंसी-मजाक में आकांक्षा चमोला ने कसा गौरव खन्ना को तंज
आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने अपने एक गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को न केवल 'रेड फ्लैग' कहा था, बल्कि ये तक बोला था कि गौरव खन्ना बहुत अच्छे एक्टर हैं। इंटरव्यू में आकांक्षा चमोला से सवाल किया गया कि गौरव खन्ना को ग्रीन फॉरेस्ट कहा जा रहा है। इसपर आकांक्षा चमोला ने हंसते हुए बोला था, "बिना मेरी सरकार के कोई कैसे ग्रीन फ्लैग हो सकता है। गौरव बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं, वो बहुत अच्छी एक्टिंग कर रहे हैं और बहुत अच्छे एक्टर हैं। ऐसे ही दुनिया को भ्रमित रखिए। सबको लगना चाहिए कि वो बहुत अच्छे ग्रीन फ्लैग हैं।" वहीं जब आकांक्षा से सवाल किया गया कि क्या वह नहीं हैं ग्रीन फ्लैग? इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि आप एक पत्नी से पूछ रहे हैं और हर पत्नी को अपने पति में कोई न कोई कमी दिखती है। चाहे वो पति गौरव खन्ना ही क्यों न हो। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: हर्षद के बाइसेप्स पर लट्टू हुईं Akanksha Chamola, गौरव खन्ना संग तलाक की खबर के बीच किया फ्लर्ट
आकांक्षा चमोला ने कहा था गौरव खन्ना को 'रेड फॉरेस्ट'
आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने गौरव खन्ना को 'रेड फॉरेस्ट बोलते हुए कहा था, "उनकी एक चीज जो मुझे परेशान करती है, वो ये कि वो अपने खाने के लिए बहुत सतर्क हैं। उनको भूख लगती है, हर चीज में। उनके सारे मूड खाने से जुड़े हैं। ये बड़ा ही विचित्र है, ये बहुत बड़ी परेशानी नहीं है लेकिन है।'
जब आकांक्षा चमोला ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद से ही उनके और गौरव खन्ना के रिश्ते में अनबन की अटकलें लगने लगी थीं। आकांक्षा चमोला की पोस्ट में लिखा था, "जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों, वहां दिल हमेशा कुरबान होता है।" आकांक्षा चमोला की इस पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि एक्ट्रेस ने बाद में कहा था कि ये पोस्ट उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी है।
बच्चे पर थे अलग-अलग विचार
गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने 'बिग बॉस 19' के दौरान कहा था कि वह चाहते हैं कि पिता बनें। लेकिन उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) बच्चा बिल्कुल भी नहीं चाहती हैं। गौरव का कहना था कि वह आकांक्षा के इस फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने मृदुल तिवारी संग बात करते हुए कहा था, "लव मैरिज है, मानना पड़ेगा यार।" हालांकि गौरव खन्ना पर आरोप लगे थे कि उन्होंने बच्चे वाली बात सहानुभूति बटोरने के लिए कही थी। दूसरी तरफ आकांक्षा चमोला का कहना था कि वह खुद पर और करियर पर ध्यान देना चाहती हैं, इसलिए बच्चे बिल्कुल नहीं चाहतीं।
