टीवी मसाला

'हाथ जोड़े, पैर पड़े'- अदनान शेख ने की थी हिंदू लड़की से शादी, बहू को अपनाने के लिए तैयार नहीं है परिवार

Adnan Shaikh Revealls His Family is Not Accepting His Wife: 'द 50' और 'बिग बॉस ओटीटी 3' जैसे शोज में हाथ आजमा चुके अदनान शेख ने हाल ही में परिवार पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। अदनान शेख ने बताया कि उनका परिवार उनकी पत्नी आयशा को नहीं अपना रहा है।

Image

फोटो क्रेडिट- अदनान शेख इंस्टाग्राम

Adnan Shaikh Revealls His Family is Not Accepting His Wife: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'द 50' कंटेस्टेंट अदनान शेख इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अदनान शेख ने 'द 50' में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन हाल ही में फिल्म विंडो संग बातचीत में अदनान शेख ने परिवार से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। अदनान शेख ने बताया कि उनका परिवार उनकी पत्नी को अपनाने के लिए तैयार नहीं है। अदनान शेख (Adnaan Shaikh) का कहना है कि इन सबसे परेशान होकर वह एंजाइटी की दवाइयां खा रहे हैं। अदनान शेख ने कहा कि उन्हें लगता था कि बच्चे के आने के बाद चीजें बदल जाएंगी। लेकिन इन सबके बाद भी कुछ नहीं बदला है।

अदनान शेख (Adnaan Shaikh) ने रिद्धी जाधव संग इंटरफेथ शादी की थी, जिन्होंने धर्म-परिवर्तन के बाद अपना नाम आयशा रख लिया। अदनान शेख ने इंटरव्यू में बताया कि आयशा के मम्मी-पापा नहीं हैं। 'द 50' कंटेस्टेंट ने इस बारे में कहा, "उसके मम्मी-पापा नहीं हैं। बच्चा जब हुआ था तो उसी वक्त पर उसकी मम्मी का निधन हो गया था। मेरे बच्चे के कुछ ही दिन बाद। तो अभी जो भी है मतलब मैं ही हूं। तभी तो ज्यादा, मतलब देखो ये कुछ भी इसकी तरफ से गलती नहीं मिलती है। मेरे घर के लिए भी कि ये कुछ बोली या किसी से बदतमीजी करी। शादी होकर इतना वक्त हो गया है, पर मेरे घर पर बहुत सारे लोगों ने इसके बारे में बहुत सारी चीजें बोलीं। तो इसके लिए मैं स्टैंड लेता हूं और मरते दम तक लूंगा, क्योंकि अभी इसका जो हू मैं ही हूं। जो भी दूसरे रिश्ते हैं, मां-बाप हो, भाई हो, कुछ भी हो XYZ, पर इसका मतलब ये नहीं कि वो लोग इसको गलत बोलेंगे या बहुत हदें पार करके, कुछ भी उल्टा सीधा, मेरे बच्चे के बारे में गलत बोलेंगे। जब तक जिंदा हूं, अल्लाह ने चाहा तो हमेशा रहूंगा, क्योंकि अभी इसका मेरे अलावा कोई नहीं है।"

आयशा को अपनाने के लिए तैयार नहीं है अदनान शेख का परिवार

अदनान शेख (Adnaan Shaikh) ने बताया कि उन्होंने बहुत रोकर, गिड़गिड़ाकर परिवार को मनाने की कोशिश की। लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हैं। अदनान शेख ने कहा, "मैंने तो बहुत कोशिश की। देखो लड़का ही पिसता है इन सभी चीजों में। शादी के बाद कोशिश बहुत की, बहुत बार रोकर, हाथ जोड़कर, पैर पड़कर भी रिक्वेस्ट किया कि मत करो। क्योंकि मैं तो घर पर रहता नहीं था। मैं बाहर चला जाता था। जो भी चीजें होती थीं यहां, कभी इसने पलटकर कुछ नहीं बोला। ये हमेशा मुझे बोलती थी। मैं तो इसको शुरुआत में ही बोल दिया था कि तू कुछ मत बोलना, तू इतनी इज्जत रखना मेरी। मैं तेरे लिए खड़ा रहूंगा और ये बोलेगी तो ज्यादा खराब लगेगा। मैं मेरे हिसाब से चीजें समझा सकता हूं और मैंने कोशिश की, फिर भी नहीं समझे।" अदनान शेख ने बताया कि उन्हें लगा था कि बच्चे के आने के बाद सब चीजें ठीक हो जाएंगी। 'द 50' कंटेस्टेंट ने कहा, "मैं देख रहा हूं कि कुछ न कुछ आए दिन पर आ ही जा रहा है। और मैं सब देख रहा हूं। तो इसलिए मैंने सोचा कि एक दूरी बनाकर रखो। जो तुम्हारा फर्ज है वो तुम निभाओ।"

कानूनी एक्शन लेंगे अदनान शेख

अदनान शेख (Adnaan Shaikh) यहीं नहीं रुके। उन्होंने ये भी कहा कि वह दुआ कर रहे हैं कि चीजें ठीक हो जाएं। लेकिन अगर बात ज्यादा बढ़ी तो उन्हें कानूनी तौर पर एक्शन लेना होगा। उन्होंने बताया कि इस वजह से उनकी रातों की नींद उड़ चुकी है। और वह एंजाइटी की दवाइयां भी खा रहे थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article