साउथ मूवीज

Prabhas 44 साल के होने के बाद भी क्यों नहीं कर रहे हैं शादी? सामने आया चौंकाने वाला खुलासा

सुपरस्टार प्रभास अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी चर्चा मे बने रहते हैं। अक्सर उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा जाता है। प्रभास ने कहा था कि 'आलसी, शर्मीला और लोगों से मिल नहीं पाना। मुझे ये तीन समस्याएं हैं। मुझे भी लगता है कि मैं इस क्षेत्र में क्यों हूं'?

Image

Prabhas

सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपने आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी के कारण चर्चा का विषय है । हाल ही में कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। सुपरस्टार प्रभास इस ट्रेलर में डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार प्रभास अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी चर्चा मे बने रहते हैं। अक्सर उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा जाता है।

हाल ही में एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एसएस राजामौली ने एक बार खुलासा किया था कि प्रभास शादी क्यों नहीं कर रहे हैं? आइए जानते हैं कि एक्टर शादी क्यों नहीं कर रहे हैं। 2018 में जब एसएस राजामौली से प्रभास की शादी के प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभिनेता बहुत आलसी है और वह शादी नहीं करेंगे क्योंकि उसमें बहुत ज़्यादा काम है। 2019 में साहो के प्रमोशन के दौरान अभिनेता अपनी सह-कलाकार श्रद्धा कपूर के साथ एक इंटरव्यू में नजर आए थे।

मुझे थोड़ी चिंता होती है

उस समय प्रभास ने एसएस राजामौली के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। प्रभास ने कहा था कि "आलसी, शर्मीला और लोगों से मिल नहीं पाना। मुझे ये तीन समस्याएं हैं। मुझे भी लगता है कि मैं इस क्षेत्र में क्यों हूं?'' इसके अलावा उन्होंने कहा था कि वह असल जिंदगी में शर्मीले हैं और कैमरे के सामने नहीं। उन्होंने कहा, "सेट पर, जब मैं बहुत सारे लोगों को देखता हूं तो मुझे थोड़ी चिंता होती है।

इस दिन रिलीज होगी कल्कि

प्रभास अपनी फिल्म कल्कि 2898 ए.डी. की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में इस फिल्म ट्रेलर हुआ था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। अब देखना होगा कि फिल्म फैंस को कैसी लगती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article