साउथ मूवीज

रश्मिका मंदाना संग शादी की खबरों को बीच सजा विजय देवरकोंडा का घर, लोगों ने कहा- 'अब तो पक्का माने'

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 19, 2026, 08:49 AM IST

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी की खबरों के बीच एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं नई वीडियो में क्या खास बात है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Image

Image Source: IMDb/ Kamlesh Nand Instagram

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Update: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का एक फर्जी कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके अलावा भी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर कई अपडेट्स अभी तक सामने आ चुके हैं। इन सब के बीच अब हैदराबाद से एक वीडियो सामने आया है जिसने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी अफवाहों को और हवा दे दी है।

सजा विजय देवरकोंडा का घर?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह एक नया वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में विजय देवरकोंडा के हैदराबाद स्थित घर को रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया हुआ दिखाया गया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि ये शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस वीडियो को लेकर अभी सच्चाई सामने नहीं आई है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अभी तक अपनी शादी खबरों को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

यहां देखें वीडियो

कहां होगी शादी?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की इस वीडियो के सामने आने के बाद शादी अफवाहों को और हवा मिल गई है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो से पहले एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इसी महीने यानी 28 फरवरी को उदयपुर में शादी कर सकते हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article