साउथ मूवीज

Toxic Teaser Fan's Reaction: राया का धाकड़ अवतार देख खुल गई दिमाग की नसें, फैंस बोले- फर्स्ट डे फर्स्ट शो...

Toxic Teaser Fan's Reaction: साउथ के सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। 'टॉक्सिक' मूवी ने लोगों के दिलों-दिमाग पर अभी से ही कब्जा करना शुरू कर दिया है। फिल्म का टीजर देख दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।

Image

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

Yash Starrer Toxic Teaser Fan's Reaction: साउथ के सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यश ने 'केजीएफ' मूवी से तो सिनेमा में इतिहास रचा ही। वहीं अब वह जल्द ही 'टॉक्सिक' मूवी के साथ एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने वाले हैं। जहां पहले यश स्टारर 'टॉक्सिक' में राया के इंट्रोडक्शन वीडियो ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। वहीं अब 'टॉक्सिक' (Toxic) का ऑफिशियल टीजर भी रिलीज हो चुका है, जिसे देख दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। लोगों ने इसका टीजर देख ये तक कह दिया कि अब तो फर्स्ड डे फर्स्ट शो कंफर्म है। 'टॉक्सिक' के इस धाकड़ टीजर में यश का खूंखार अवतार देखने को मिला, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा।

यश स्टारर 'टॉक्सिक' (Toxic) का टीजर कुछ ही मिनट पहले सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ है, लेकिन देखते ही देखते टीजर पर लाखों की मात्रा में व्यूज आ चुके हैं। टीजर में राया का अवतार और डायलॉग डिलीवरी कमाल की रही। टीजर वीडियो देख कहा जा सकता है कि फिल्म अपने नाम की 'टॉक्सिक' होने वाली है। इसमें खून-खराबा दुनियाभर का देखने को मिलेगा। 'टॉक्सिक' के टीजर को लेकर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "फर्स्ट डे फर्स्ट शो तो कंफर्म है।" दूसरे यूजर ने यश का अवतार देख लिखा, "यश से इस तरह के अवतार की उम्मीद नहीं की थी। धमाल मचा दिया।"

'टॉक्सिक' (Toxic) टीजर में यश का बिना दाढ़ी और छोटे बाल वाला लुक लोगों को खूब पसंद आया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी 'टॉक्सिक' टीजर की तारीफ थमने का नाम नहीं ले रही है। एक यूजर ने लिखा, "यश ने 'टॉक्सिक' टीजर में फिर से धमाल मचा दिया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "टॉक्सिक टीजर सच में क्रेजी चीज है। 'धुरंधर 2' से क्लैश के बाद भी रिकॉर्ड टूटने वाले हैं।"

कब रिलीज हो रही है 'टॉक्सिक'

यश स्टारर 'टॉक्सिक' (Toxic) 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में यश के साथ-साथ कई साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस भी नजर आएंगी, जिसमें तारा सुतारिया, नयनतारा और कियारा आडवाणी शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article