साउथ मूवीज

Thalapathy 69 डायरेक्ट करने के लिए लगी त्रिविक्रम और एच. विनोद में रेस, किसके हाथ लगेगी बाजी?

साउथ अभिनेता थलापति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी थलापति 69 के लिए कमर कस रहे हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए साउथ के दो बड़े डायरेक्टर त्रिविक्रम और एच. विनोद में रेस लगी हुई है। मेकर्स इन दोनों में से किसी एक डायरेक्टर को फिल्म के लिए फाइनल करेंगे।

Image

Thalapathy 69

थलापति विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिनकी फिल्मों के लिए दर्शक इंतजार करते हैं। उनका स्टाइलिश अंदाज और चार्म दर्शकों को सिनेमाघरों में आने के लिए हमेशा मजबूर करता है। थलापति विजय ने कुछ दिनों पहले ही राजनीति में एंट्री मारने का ऐलान किया है, जिस कारण उनके फैंस काफी परेशान हैं कि वो एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव रहेंगे या इसे हमेशा के लिए बाय-बाय बोल देंगे। इसका फैसला तो थलापति विजय थोड़े समय के बाद ही करेंगे लेकिन उससे पहले फैंस को उनकी थलापति 69 देखने को मिलेगी, जिसका ऐलान हो चुका है।

Thalapathy 69 के लिए त्रिविक्रम और एच विनोद में लगी रेस

खबरों की मानें तो थलापति विजय की 69वीं मूवी डायरेक्ट करने के लिए साउथ के जाने-माने डायरेक्टर्स त्रिविक्रम और एच विनोद में रेस लग रही है। ये दोनों ही साउथ के बड़े डायरेक्टर्स हैं, जिनसे मेकर्स इन दिनों बात कर रहे हैं। जहां त्रिविक्रम ने कई सारी बड़ी फिल्में डायरेक्ट की हैं तो वहीं मेकर्स एच विनोद के नाम पर भी विचार कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, फिल्म के मेकर्स त्रिविक्रम के हाथों में थलापति 69 की कमान देने की सोच रहे हैं। मेकर्स को लगता है कि अगर थलापति 69 के लिए त्रिविक्रम और थलापति विजय साथ आते हैं तो ये कॉम्बिनेशन दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। हालांकि त्रिविक्रम कुछ दूसरे बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजि हैं, जिस कारण वो थलापति 69 को हां कहने के लिए थोड़ा वक्त ले रहे हैं। थलापति विजय भी इस फिल्म के लिए त्रिविक्रम को ही चाहते हैं लेकिन उनके समय मांगने की वजह से दूसरे डायरेक्टर्स के नामों पर विचार किया जा रहा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article