'स्पिरिट' फिल्ममेकर रंजीत की यौन उत्पीड़न मामले में हुई गिरफ्तारी, जानिए क्या है पूरा मामला

Spirit Filmmaker Ranjith Arrested: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी जानकारी सामने सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रंजीत बालकृष्णन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद उन्हें केरल में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Spirit Filmmaker Ranjith Arrested: मलयालम इंडस्ट्री के फेमस प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रंजीत बालकृष्णन को लेकर एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। 'स्पिरिट', 'तिराक्काथा' और 'इंडियन रुपी' जैसी अवॉर्ड-विनिंग फिल्मों का निर्देशन कर चुके रंजीत बालकृष्णन को 31 मार्च के दिन केरल में अरेस्ट कर लिया गया है। रंजीत के खिलाफ कोच्चि में एक एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लिया। फिल्ममेकर को इडुक्की में गिरफ्तार किया गया। अभिनेत्री के एक मूवी की शूटिंग के दौरान रंजीत द्वारा उनके साथ गलत बर्ताव करने का आरोप लगाया।

Spirit Filmmaker Ranjith Arrested

गिरफ्तार हुए साउथ डायरेक्टर रंजीत

एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने थोडुपुझा में स्थानीय अधिकारियों की मदद से रंजीत को अरेस्ट किया गया। साल 2024 में बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा ने रंजीत पर यह आरोप लगाए। इन आरोपों के लगने के बाद फिल्ममेकर ने केरल स्टेट चलाचित्र अकादमी के चेयरमैन पद से रिजाइन कर दिया था। हालांकि इस पद से हटने के बाद रंजीत ने इन आरोपों से साफ इंकार भी किया। (इसे भी पढ़ें: 2019 में आई 2 घंटे 45 मिनट की इस मूवी ने निर्माताओं की रुला दिए थे खून के आंसू, दर्शकों के पल्ले नहीं पड़ी कहानी)

End of Feed