साउथ मूवीज

Sandeep Reddy Vanga ने तिरुमाला मंदिर में चढ़ाए अपने बाल, Animal की सफलता के लिए मुंड़वाया सिर

Sandeep Reddy Vanga Goes Bald: रणबीर कपूर स्टार फिल्म एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने तिरुमाला मंदिर में सिर मुंड़वाया। जानिए आखिर ऐसा क्यूं किया संदीप ने टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए।

Image

Sandeep Reddy Vanga Goes Bald

Sandeep Reddy Vanga Goes Bald: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने फिल्म एनिमल से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। इसके पीछे डाइरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का हाथ है, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ भी हुई। फिल्म एनिमल की सफलता के बाद संदीप काफी गद गद हो गए हैं, जिसकी वजह से वो अब गंजे हो गए हैं। जी हां, हाल ही में डायरेक्टर को तिरुमाला मंदिर के बाहर सिर पर बिना बाल के देखा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर संदीप रेड्डी वांगा ने ऐसा क्यूं किया।

साल 2023 के आखिरी महीने दिसम्बर में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल (Animal) रिलीज हुई, जिसे देख जनता पागल हो गई। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर सभी फिल्मों के रिकार्ड तोड़ दिए। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफलिक्स पर फिल्म ने जबरदस्त पर्फॉर्म किया, जिसकी खुशी में संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने सिर मुंडवा लिया। ऐसे में आज सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें संदीप तिरुमाला मंदिर के दर्शन करके बाहर निकलते हुए नजर आए और बताया की फिल्म एनिमल के हिट होने पर उन्होंने बाल चढ़ाए।

इस दौरान संदीप ने ब्लू कुर्ता पहना हुआ था और पिंक कलर की चुन्नी गले में ओढ़ी हुई थी, साथ ही हाथ में प्रशाद लिए नजर आए। जल्द ही एक्टर फिल्म का दूसरा भाग एनिमल पार्क भी लेकर आएंगे। जानकारी के लिए बात दें फिल्म का पूरा कलेक्शन कुल 900 करोड़ कमाए, साथ ही बॉबी देओल, रश्मिका मदाना, तृप्ति डिमरी और अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार नजर आए थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article