साउथ मूवीज

Samantha Ruth Prabhu को हुई ये बड़ी बीमारी, तस्वीर शेयर कर बयां किया दर्द

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। फैंस उनकी आने वाली सीरीज 'रक्त ब्रह्माण्ड' का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को जानकारी दी कि उन्हें चिकनगुनिया हो गया है। एक्ट्रेस ने शेयर किया कि वह इससे उबर रही हैं।

Image

Samantha Ruth Prabhu

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। फैंस उनकी आने वाली सीरीज 'रक्त ब्रह्माण्ड' का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में समांथा के साथ अली फजल और आदित्य रॉय कपूर और वामिका गब्बी भी नजर आएंगे। वहीं ऐसी रिपोर्ट हैं कि बीते कुछ दिनों से सामंथा का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस बीमारी से पीड़ित है।

हाल ही में सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को जानकारी दी कि उन्हें चिकनगुनिया हो गया है। एक्ट्रेस ने शेयर किया कि वह इससे उबर रही हैं। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस जिम में वर्कआउट करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने शेयर किया है। क्लिप को शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा, 'चिकनगुनिया से उबरना बहुत मजेदार है। जोड़ों का दर्द और बाकी सब।' अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को चिंता हो रही है और वे अपनी फेवरेट एक्ट्रेस का हाल पूछ रहे हैं।

सामंथा रुथ प्रभु ने 2017 में रचाई थी शादी

सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही 'रक्त ब्रह्माण्ड' में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस लास्ट टाइम 'सिटाडेल: हनी बनी' में नजर आईं थी। समांथा रुथ और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था, लेकिन कपल की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। वहीं सामंथा से तलाक के बाद नागा ने शोभिता संग 04 दिसंबर 2024 को शादी रचा ली। सामंथा रुथ प्रभु मायोसाइटिस से भी पहले जूझ रही थी। मायोसाइटिस का मतलब होता है जब मसल्स यानी मांसपेशियों में दर्द व सूजन होना।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article